DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शारीरिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने संसदीय सचिव को ज्ञापन

बालोद। गणतंत्र दिवस पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला बालोद के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने कुंवर सिंह निषाद ,संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराये और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने जिला बालोद संघ के अध्यक्ष सुरेश शांडिल्य ,मनोनीत सदस्य खिलेन्द्र नाथ योगी एवं अन्य सदस्य सौरभ शर्मा , आसुतोष यादव ,सुश्री आदिला खान उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page