DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिर्राभांठा में समाज सेवी राजेश स्कूल में बनवाएंगे सांस्कृतिक कला मंच, गणतंत्र दिवस के साथ हुआ भूमिपूजन

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दी में झंडारोहण के साथ शाला परिसर में सांस्कृतिक कला मंच का भूमि पूजन किया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दी में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथि के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर संस्था प्रमुख प्रभारी प्राचार्य श्री गंगबेर के द्वारा झंडारोहण कोरोना गाइडलाइन का ध्यान करते हुए किया गया। प्रार्थना स्थल पर राजेश कुमार सिन्हा ग्राम के द्वारा कला मंच की घोषणा की गई थी।

जिनका आज प्रतिनिधि के रूप में राजेश कुमार सिन्हा के भाई खिलावन सिन्हा की उपस्थिति एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से भूमि पूजन संपन्न हुआ। सरपंच खोमेश्वर दामले विधायक प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद सिन्हा युगल किशोर सिन्हा रूप चंद जैन शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री अधारी लाल सिन्हा अमृतानंद सिन्हा बाबूलाल सिन्हा अनिल कटहरे प्रकाश सांवरे शाला प्रबंधन समिति के सदस्य पंचायत प्रतिनिधि शिक्षक शिक्षिकाएं की उपस्थिति रही।

स्टाफ के द्वारा समाज सेवी राजेश कुमार सिन्हा को धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार प्रदर्शन किया गया। पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष अमृतानंद सिन्हा ने 26 जनवरी का महत्व बताते भाई राजेश कुमार सिन्हा के सहयोग की प्रशंसा की। शाला परिवार की ओर से सभी का सामूहिक अभिनंदन किया गया एवं राजेश कुमार सिन्हा का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए। इसी तरह शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रारभांठा में 26 जनवरी धूमधाम से मनाया गया। शाला की संस्था प्रमुख श्रीमती रंजना मरकाम के द्वारा झंडारोहण किया गया। आंगनबाड़ी में श्रीमती इंदू सिन्हा इंदिरा स्मारक श्री यादराम सिन्हा गांधी चौक ग्रामीण अध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा एवं विभिन्न गलियों में स्व सहायता समूह के माध्यम से 8:30 बजे झंडारोहण संपन्न हुआ। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग जगह कम संख्या में उपस्थित होकर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शांति पूर्वक संपन्न कराया गया।

You cannot copy content of this page