DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शांति के प्रतीक कबूतर छोड़ लहराया तिरंगा,,,देखिए बालोद के मुख्य समारोह की तस्वीरें

बालोद। जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे ने न्यू पुलिस लाईन, सिवनी बालोद में ध्वजारोहण किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। समारोह में शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्ष व उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान की ओर छोड़े गए।


समारोह में संसदीय सचिव श्री बंजारे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह गौठान प्रबंधन समिति व पॉच महिला स्वसहायता समूहों और पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 में बेहतर कार्य कर रहे पॉच शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर,

नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के.विनोद कुजूर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page