DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे करेंगे बालोद में ध्वजारोहण,,,

बालोद- राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर छ.ग.शासन के संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे 26 जनवरी 2022 को प्रातः 09 बजे न्यू पुलिस लाईन, सिवनी बालोद में ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि का न्यू पुलिस लाईन सिवनी, बालोद आगमन, ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर एवं राष्ट्रगान, 09.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश का वाचन एवं उद्बोधन होगा।
गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास सम्पन्न


राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कलेक्टोरेट के समीप न्यू पुलिस लाईन, सिवनी, बालोद में गरिमापूर्वक मनाने आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्री जी.डी.वाहिले, डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव, श्री सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page