DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भेलई में खुला वेलनेस सेंटर, विधायक निषाद ने किया लोकार्पण, लोगों को होगी इलाज में सुविधा

बालोद। मंगलवार को संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम भेलाई (चीचा) में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शासकीय आयुर्वेद औषधालय का लोकार्पण एवं सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। इस दौरान संसदीय सचिव ने ग्राम भेलाई एवं ग्राम मटिया(अ) धान खरीदी केंद्र में औचक निरीक्षण किए। इस दौरान किसान भाइयों से चर्चा कर उचित व्यवस्था के बारे में जानकारी लिए। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा संतु राम पटेल रोमलाल सिन्हा , वागीश बंजारे, सितेंद्र चंद्राकर , जनक यादव, योगेंद्र चंद्राकर प्रकाश कोसरिया एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page