बालोद में भाजयुमो ने भूपेश सरकार के खिलाफ किया झोला लेकर ढोल बजाते प्रदर्शन, मांगा छेरछेरा
बालोद। छत्तीसगढ़ की संस्कृति की अनूठी पहचान मानी जाने वाली छेरछेरा तिहार (दान उत्सव) पर भी राजनीति का रंग चढ़ता दिखा। यह नजारा दिखा बालोद शहर में। जहां पर भाजपाइयों ने छेरछेरा तिहार को राजनीतिक रंग देते हुए भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी के मुद्दों पर निशाना साधा व उनसे अपना अधिकार मांगा।

छेरछेरा पर भाजपाइयों ने चौक चौराहों पर ढोल मंजीरा बजाते हुए झोला टोकरी लेकर गाना गाते हुए प्रदर्शन किया। तो साथ ही दुकानों और ठेलों के पास जाकर लोगों से छेरछेरा मांगा। इस तरह से अनूठा प्रदर्शन बालोद में भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के द्वारा किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष कमलेश वाधवानी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन हुआ। छेरछेरा के अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर छेरछेरा मांग कर युवाओं के साथ जो छल छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है उसका विरोध दर्ज किया गया।

प्रदेश भाजयुमो के आह्वान पर जिला युवा मोर्चा के निर्देशानुसार शहर भाजयुमो मंडल द्वारा जयस्तंभ चौक पर छेरछेरा के अवसर पर छेरछेरा मांगते हुए में भूपेश सरकार से कांग्रेस सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवा से किये वादे को पूर्ण करते हुए छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवा को रोजगार व 2500 रू. बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की गई। युवा मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष कमलेश वाधवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने जो वादे सरकार बनाने के लिए युवाओं के साथ की थी परंतु आज 3 साल बीत जाने के बाद उन्होंने अपने एक भी वादे युवाओं के साथ पूरे नहीं किए हैं। आज एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं दिया है और ना अपने वादे के अनुरूप 2500 रुपया बेरोजगारी भत्ता भी ये सरकार दे रही है। इसी विषय को लेकर इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए आज हम लोगों ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के महामंत्री सुप्रीत शर्मा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा है इस अवसर पर हम छत्तीसगढ़ की सरकार को जगाने के लिए उसे बताने के लिए कि उन्होंने जो युवाओं के साथ छल किया है आज छत्तीसगढ़ के युवाओं की स्थिति हो गई है कि वह भीख मांगने के लिए मजबूर हो गया। इसलिए हम सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और बेरोजगार युवाओं को हम यह बताना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा आपके साथ है। आने वाले दिनों में हम इस आंदोलन को और बड़ा स्वरूप देंगे और युवाओं को उसको हक दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा, रिंकू शर्मा,शहर मंडल के प्रभारी संजय साहू,जिला उपाध्यक्ष एकांत पवार,संदीप साहू, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी,शहर महामंत्री सुप्रीत शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष माधवानी, शहर पदाधिकारी कमल बजाज,यश जैन,कुलदीप यादव उपस्थित रहे।
छेरछेरा के रूप में प्रदेश सरकार से बेरोजगारी भत्ता और रोजगार की मांग – भाजयुमो

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलेभर के सभी मंडलो में छेरछेरा पर्व पर प्रदेश में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और रोज़गार की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छेरछेरा के रूप में किया गया। जिला भाजयुमो कार्यकताओं ने मंडल मुख्यालय के प्रमुख स्थानों पर छेरछेरा से अपने अधिकारों की मांग किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे ने बताया कि छेर छेरा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में दान की परंपरा हैं। इस पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सहित बालोद जिला के युवाओं का हक मांगने उनका अधिकार मांगने जिलेभर के भाजयुमो कार्यकताओं ने सरकार से अपील किया। भाजयुमो बालोद विधानसभा, गुंडरदेही विधानसभा, डौंडीलोहरा विधानसभा कार्यकताओं ने मंडल मुख्यालय के प्रमुख चौक चौराहों और नुक्कड़ पर जाकर छेरछेरा के रूप में छत्तीसगढ़ के युवाओं का अधिकार उनका हक प्रदेश सरकार से मांगें। उन्होंने प्रदेश सरकार पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोज़गार के नाम पर लगातार ठगने और छलने का आरोप लगाया हैं ।
