कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर जनप्रतिनिधियों ने दिया जरूरतमंदो को कंबल का तोहफा



डौंडीलोहारा
गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी के माध्यम से जरुरत मंदो के लिए कंबल वितरण की सराहनीय पहल की गई। इस लघु कार्यक्रम के तहत लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मुख्य अतिथि, विद्या शर्मा उपाध्यक्ष के अध्यक्षता और मुख्य नगरपालिका अधिकारी के सानिध्य में संपन्न हुआ। जरुरत मंदो के मदद के लिए मकरसंक्रांति पर नगर पंचायत में परोपकारी आयोजन हुआ। जो आयोजन में नही आ पाए थे उन जरूरतमंद को घर जाकर गर्म कपड़े वितरित किए गए। दरअसल में यह पहल लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा भी अपने कार्यकाल के दो साल पूर्णता को भी यादगार बनाने किया गया।वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नागरिकों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए अति जरूरतमंद लोगों को अध्यक्ष एवं पार्षदों ने कार्यकाल 2 साल पूरे होने के अवसर पर कंबल एवं मास्क बांटे। अध्यक्ष व पार्षदो ने मास्क लगाने व कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की भी अपील की। अध्यक्ष ने मकर संक्रांति पर समस्त नगर वासियों को दी बधाई और सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंगलकामना की। उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ने भी आम नागरिकों के लिए मकर संक्रांति में अच्छी फसल की कामना की। अध्यक्ष ने कहा ठंड के मौसम में कई जरुरतमन्दो के पास कम्बल आदि की व्यव्स्था नही होने से उन्हे परेशानी हो रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर उन्होने अपने पार्षद साथियो के साथ जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों
के घर जाकर भी मास्क व कम्बलो का वितरण किया। इस दौरान लगभग 20 जरुरतमन्दो को कम्बल,मास्क व तिल के लड्डू वितरित किये। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान पार्षद झुमुक कोसमा, ममता शर्मा, दशोदा भुआर्य, अनिता साहू, सोहद्रा देवांगन, रहिमत कोसमा सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर रामयश पटेल राम गुलाल सिन्हा महेंद्र साहू दीपक प्रकाश ठाकुर ईश्वर आर्य गोविंद उइके पुरुषोत्तम चंद्राकर लक्ष्मी तिवारी सुभाष श्रीवास्तव अन्य लोग भी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page