DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओबीसी महासभा की रैली 15 दिसंबर को बालोद में, चल रही वृहद तैयारी, विभिन्न समाजों ने दिया समर्थन

बालोद। अन्य पिछड़ा वर्ग के विभिन्न आयाम , ओबीसी महासभा द्वारा 15 दिसंबर बुधवार को बेसिक शाला बालोद रैली ,सभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम होगा। जिसमें विभिन्न अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के समाज प्रमुखों ने समर्थन किया है। एवं अपील की है कि सामाजिक बंधु गण अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर ओबीसी वर्ग के हक अधिकार के इस संघर्ष में सहभागी बने। जिला अध्यक्ष यज्ञदेव पटेल ने कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के हित संवर्धन एवं संरक्षण , विकास व प्रगति के लिए यह आवश्यक संगठित प्रयास है। पिछड़े वर्ग के विकास एवं सुचिता के समर्थक एकजुट हों । अपील करने वालों में प्रमुख रूप से साहू समाज के जिलाध्यक्ष सोमन साहू तहसील अध्यक्ष गण तोरण लाल साहू राम स्वरूप साहू रामदयाल गंजीर कृष्णा साहू सर्व कुर्मी समाज से सुरेंद्र देशमुख, वायके देशमुख मोतीलाल चंद्राकर यादव समाज के जितेंद्र यादव चंद्रहास यादव धनकर समाज के लक्ष्मी नारायण धनकर जीवन धनकर संतोष धनकर निर्मलकर समाज से जिलाध्यक्ष भीमसेन निर्मलकर सेन समाज से जगन कौशिक जिलाध्यक्ष पुनीत सेन प्रदेश महासचिव पटेल समाज से राजेंद्र नायक प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल पुरुषोत्तम पटेल यज्ञ देव पटेल उदयराम पटेल निषाद समाज से कुंवर निषाद जिला अध्यक्ष राजेंद्र निषाद गोपी निषाद देवांगन समाज से जिलाध्यक्ष केदार देवांगन वेद लाल देवांगन पंचू राम देवांगन डोमन देवांगन सिन्हा समाज से डॉ.विशंभर सिन्हा बया समाज से दुष्यंत सिन्हा जिलाध्यक्ष , मुकुंद पटेल रामरतन अग्रवाल, सोनी समाज से राजेश सोनी राज सोनी संजय सोनी राजभर समाज से रामजतन भारद्वाज मानिकपुरी समाज से रामदास ईश्वरदास बृजमोहन दास इत्यादि हैं।

You cannot copy content of this page