अपनी नाकामियों का मीनार खड़ी कर रही है कांग्रेस सरकार, धान खरीदी से लेकर आवास योजना और रेडी टू ईट तक फिसड्डी साबित हुई कांग्रेस



बालोद

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बालोद में आज भाजपा पदाधिकारियों ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां पर कांग्रेस की सरकार अपने ही नाकामियों के रिकॉर्ड को खुद ही तोड़ते जा रही है यहां पर धान खरीदी के बड़े-बड़े वादों के साथ कांग्रेस सत्ता में आई तो थी परंतु आज ही स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। कई ऐसे विषय हैं जिसमें आम जनता परेशान हलकान है। खासकर बात करें तो किसानों की बालोद जिले के पीपरछेड़ी में किसानों की कुचलने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर सरकार किसान हितैषी होने का वादा करती है परंतु उनके वादे खोखले नजर आ रहे हैं। वहीं महिला हितैषी होने की बात करने वाली यह सरकार रेडी टू ईट का काम भी महिलाओं से छीनकर बीज निगम को देने जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि यहां पर कांग्रेस सरकार नाकामियों की मीनार खड़ी कर दी जा रही है धान खरीदी के मामले को लेकर सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है । किसान कुचले जा रहे हैं और सरकार वाहवाही करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि यहां पर लगभग 500 किसानों ने सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर ली है और यहां की कांग्रेस सरकार दिगर राज्यों के चुनाव के लिए संसाधन जुटाने में लगी हुई है क्या उनका प्रदेश के किसानों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह महज ड्रामेबाजी है। कांग्रेस सरकार की वह तो किसानों से धान खरीदना ही नहीं चाहती है इसलिए इस तरह का आडंबर खड़े कर रही है।
किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू ने बताया कि यहां पर जब धान खरीदी की बात आती है तो यहां की सरकार केंद्र पर बारदाने ना देने का ठीकरा फोड़ दी है परंतु सच तो यह है कि कोलकाता के जूट कमिश्नर से बारदाने खरीदने रहते हैं जो कार्य यहां के प्रदेश सरकार का है परंतु यहां पर पहली बार ऐसा हुआ है जब सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ दिया जाता है जब यहां पर डॉक्टर रमन सिंह की सरकार थी तब वे मनमोहन सिंह से बारदाने नहीं मांगा करते थे। वे खुद जुट कमिश्नर से पर्याप्त बारदाने खरीदते थे। महामंत्री देवेंद्र जायसवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि यहां पर प्रदेश सरकार ने 1100000 से अधिक लोगों के सिर से छत छीनने का कार्य किया है जनता सब देख रही और जनता माफ नहीं करेगी । कई परिवार ऐसे हैं जो शासन से उम्मीद लगाए बैठे थे और प्रधानमंत्री आवास के लिए उन्होंने अपने मकान भी तोड़ डाले परंतु केंद्र सरकार द्वारा दिए गए पैसे यहां की सरकार निगल गई है। जिले के वरिष्ठ आदिवासी नेता होरीलाल रावटे ने रेडी टू ईट मामले पर प्रदेश सरकार को घेरा है उन्होंने कहा कि यहां पर प्रदेश सरकार महिला हितैषी होने का बात करती है परंतु रेडी टू ईट का कार्य महिलाओं से छीन कर बीज निगम को देने जा रही है जब यहां की सरकार लोगों को पर्याप्त रोजगार नहीं उपलब्ध करा सकती तो उन्हें रोजगार छीनने का भी कोई अधिकार नहीं है उक्त प्रेसवार्ता में प्रमुख रुप से जिला मंत्री शरद ठाकुर पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page