DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजन में महंगाई के खिलाफ जन जागरण एवं पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न – चंद्रप्रभा सुधाकर


बालोदबढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में बालोद जिले के तीनों विधानसभा में मोदी सरकार की नाकामी एवं बढ़ती हुई महंगाई बढ़ती हुई पेट्रोलियम पदार्थों की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा 3 वर्षों में किए गए कार्यों जानकारियों से अवगत कराया गया और बताया गया कि प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए 36 वादों में से 25 वादों को पूरा कर चुकी है और गांव गरीब की चिंता करते हुए जहां किसानों को 25 सौ रुपए धान की कीमत दे रही है वही भूमिहीन ग्रामीण खेतिहर मजदूरों को न्याय योजना के अंतर्गत सालाना ₹6000 देने जा रही है जिससे आम जनता प्रदेश सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। जन जागरण पदयात्रा में जिले के कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद बालोद विधायक संगीता सिन्हा पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा डोमेन्द्र भेड़िया नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा शिबू नायर नगर पंचायत केसभी अध्यक्ष पार्षद जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देश लहरा जनपद अध्यक्षों का जिला पंचायत सदस्य संगठन के सभी ब्लॉक अध्यक्ष जिला के समस्त पदाधिकारी जॉन प्रभारी सेक्टर प्रभारी बुथ अध्यक्षों का समन्वय एवं सहयोग आशा जनक रहा जिसके चलते बालोद जिले में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों संगठन के लोगों एवं जिला प्रभारी विधानसभा प्रभारी ब्लॉक प्रभारी के सहयोग से केंद्र सरकार की नाकामी को जन जन तक ले जाने में और प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक ले जाने में सहायता एवं सफलता मिली।

You cannot copy content of this page