DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रिक्त पद में जायसवाल को जिम्मेदारी, भाजपा नेतृत्व ने जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा देवेंद्र को


बालोद। जिला भाजपा में रिक्त जिला महामंत्री एवं 7 मंडलों में रिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय संगठन महामंत्री पवन साय एवं जिला भाजपा प्रभारी केदारनाथ गुप्ता की सहमति से नियुक्तियां की। जिसके अंतर्गत पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं भाजपा जिला के पूर्व महामंत्री रहे देवेंद्र जायसवाल पर जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा। ज्ञात हो कि पिछले कार्यकाल में वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के साथ देवेंद्र जायसवाल ने जिला महामंत्री का सफल दायित्व का निर्वहन किया। उनके संगठन के प्रति निष्ठा एवं कार्यों के आधार पर उन्हें पुनः भाजपा जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही गुरुर मंडल मंत्री के रूप में मानिक लाल सिन्हा, दल्ली राजहरा मंडल महामंत्री के रूप में महेंद्र सिंह, डौंडी मंडल मंत्री के रूप में सावित्री शर्मा ,डौंडीलोहारा मंडल महामंत्री के रूप में संदीप जैन, गुंडरदेही मंडल कोषाध्यक्ष नमीता साहू खेरथा मंडल उपाध्यक्ष उत्तम साहू को नियुक्त किया गया। गुंडरदेही से सौरभ जैन को जिला कार्यकारिणी पद पर नियुक्तियां की गई।इन पदाधिकारियों की नियुक्ति पश्चात बधाइयों का तांता लग गया। जिला भाजपा कार्यालय बालोद में नियुक्ति करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,जिला महामंत्री किशोरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव, जिला मंत्री शरद ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा, लोहारा मंडल अध्यक्ष रुपेश सिन्हा सहित विभिन्न मंडलों से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्ति पर बधाइयां दी।

You cannot copy content of this page