DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेट्रोल डीजल में वैट कम करने युवा मोर्चा के पदाधिकारियो ने निकाली यात्रा,पूर्व विधायकों ने बाइक पैदल चला किया प्रदर्शन  

गुण्डरदेही । पेट्रोल व डीजल में वैट कम करने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गुण्डरदेही के पदाधिकारियो द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ मोटरसाइकिल पदयात्रा निकाली गई। जो नगर के बस स्टैंड से होते हुए पदयात्रा धमतरी चौक पहुंची। इस दौरान सभी पदाधिकारीयो ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेट्रोल व डीजल मे वैट कम करने मांग की। पदयात्रा में पूर्व विधायक राजेंद्र राय, विरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा सांसद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा सेवक महिपाल सौरभ जैन टीकाराम सांवरे लेखराम साहू मोपेद्र साहू सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। तत्पश्चात स्थानीय भाजपा कार्यालय में मोर्चा के पदाधिकारियो ने गुण्डरदेही के पूर्व विधायक राजेन्द्र राय के भाजपा प्रवेश पर उनका पुष्पहार से स्वागत किया गया। वही पार्टी कार्यालय में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व गुण्डरदेही के वरिष्ठ पार्षद टीकाराम निषाद का जन्मदिन भी मनाया गया। जहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

You cannot copy content of this page