बालोद। अगले महीने दिवाली है। दिवाली के उत्साह में लोग लापरवाही न बरत बैठे, इस बात का डर प्रशासन को सता रहा है। तो वही कोरोना का ग्राफ़ धीरे-धीरे फिर से ऊपर चढ़ने लगा है। हाल ऐसा है कि अब शहर के भीतर भी मौत का मामला सामने आ गया है। एक समय था जब बालोद में पहली बार जवाहर पारा में कोरोना का एक मरीज मिला तो लोग दहशत में आ गए थे। अब बालोद के मरार पारा में लगभग 74 वर्ष व्यक्ति प्रफुल्ल भाई चौथानी की कोरोना से मौत ने शहर वासियों को दहशत में डाल रखा है। जो शहर में बीड़ी व्यवसायी के नाम से जाने जाते हैं। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति को बीपी की भी समस्या थी। 24 अक्टूबर से उसे जिला कोविड- 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन धीरे-धीरे हालत बिगड़ती गई। अंततः 29 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। बालोद शहर में कोरोना के कई मरीज मिले हैं। लेकिन मौत का यह मामला पहला है। नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने भी लोगों से अपील की है कि शहर के भीतर पहली मौत हुई है। यानी हमें अब पहले से ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। वरना त्यौहार का भीड़-भाड़ सब पर भारी पड़ सकता है। इसलिए सुरक्षा पर किसी तरह की अनदेखी न करें। मास्क पहने, 2 गज की दूरी अपनाएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे।
इधर देखिए कहां तक पहुंच गया ग्राफ

