DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के इस शहीद गजरू के ग्राम में पहुंचे संसदीय सचिव, शहादत सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

गुंडरदेही। शहीद गजरुराम मण्डावी की शहादत को सम्मान देने खैरबना में उनकी शहादत दिवस के दिन शहादत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित हुए । इस अवसर पर गांव के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम व सैनिक सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव ने अनेकों देशप्रेम से भरे संदेशों के माध्यम से वीर सैनिकों के सम्मान में बाते कही। वही भावुक होते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर वीर सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर, डटकर खड़े है, तब आप और हम अमन चैन की सांस ले रहे है। बच्चों के संस्कार में ही हम सबको राष्ट्रप्रेम व सैनिक सम्मान की भावना को पनपाना चाहिए।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा , अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही सुचित्रा साहू , थाना प्रभारी अर्जुन्दा कुमार गौरव साहू , प्रदेश अध्यक्ष किशोरी लाल साहू, प्रदेश महासचिव अ भा भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद पवन निषाद,जगदीश चांडक, सरिता नेताम सरपंच, रामप्यारी मंडावी, पूर्णानंद चौधरी, चौहान ठाकुर, बसंत मंडावी, सेवाराम देशमुख, मुरली यादव ,हेमलाल हिरवानी, सुनील निषाद, सुखराम, चंद्र कुमार यादव, शहीदों के परिवार सहित ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page