DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेसियों ने किया बालोद कलेक्ट्रेट का सांकेतिक घेराव, यूपी में योगी सरकार की मनमानी का हुआ विरोध, मोदी-योगी हाय- हाय के लगे नारे

बालोद। यूपी के लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में किसानों की बर्बरता पूर्वक रौंद कर हत्या किए जाने के मामले में कांग्रेसियों में जमकर आक्रोश है। तो वहीं कई राज्यों में इसका जमकर विरोध हो रहा है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेसियों ने विरोध किया। शोक संतप्त परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा जी को रास्ते में गिरफ्तारी और बर्बरता पूर्वक व्यवहार किए जाने के विरोध में बालोद कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए सांकेतिक घेराव भी किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के अलावा गुरुर ब्लॉक के सबसे ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे जहां सुबह 11 बजे से लगभग 1 घंटे तक नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया।

रैली के रूप में मोदी योगी हाय हाय के नारे के साथ कांग्रेसी कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए। योगी सरकार द्वारा की जा रही मनमानी का कांग्रेसियों ने विरोध किया। वहीं इस घटना की निंदा की गई तो जो भी दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन भी जिला प्रशासन के जरिए भेजा गया।

ज्ञापन में यूपी में वहां के बिगड़ते माहौल को देखते राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई। इस दौरान प्रमुख रुप से कृष्णा दुबे, डोमेन्द्र भेड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, रतिराम कोसमा, संजय चन्द्राकर, रवि प्रकाश यादव, बंटी शर्मा, पद्मनी साहू, हसीना बेगम तिगाला, क्रांति भूषण साहू, गुरुर से संयुक्त महामंत्री सुमित राजपूत, किशोर साहू, नौशाद कुरैशी, शादिक अली, गजेंद्र मण्डावी सहित गुरुर व बालोद ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस व अन्य मोर्चा के साथी पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page