DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेसियों द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव 5 अक्टूबर को

बालोद । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में देश में लागू किए जाने वाले तीन काले कृषि कानून का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों की केंद्रीय मंत्री के काफिले के द्वारा निर्मम हत्या किया गया। मृतक किसानों के परिजनों से मिलने आ रही राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा बंधक बनाये जाने के विरोध में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालयों में कलेक्ट्रेट का घेराव मोहन मरकाम के नेतृत्व में किया जाना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर ने बताया इसी तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बालोद जिला कलेक्ट्रेट का घेराव जिला के कांग्रेस जनों के द्वारा किया जाना है। सभी कांग्रेसियो से अनुरोध किया गया है कि 5 अक्टूबर को 11 बजे बालोद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर कलेक्ट्रेट घेराव करेंगे। बालोद जिले में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, वरिष्ठजन, विधायक, पूर्व विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष गण,सभापति ,पूर्व महापौर ,पार्षद ,पूर्व पार्षद,समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष गण, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी एवं ,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्य एवं पदाधिकारी, एवं समस्त कांग्रेसजनों से उक्त प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। बालोद शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल यादव ने भी शहर के कांग्रेसियो से उक्त घेराव में शामिल होने की अपील जारी की है।

You cannot copy content of this page