मोहला। साक्षर होना हर किसी का दायित्व होना चाहिए। इस वर्ष साक्षरता दिवस के अवसर पर शासन ने पुस्तक पठन को प्रोत्साहित करने की पहल की। इस कड़ी में मोहला के सुवरबोड़ गांव में कुल 150 पुस्तको का पठन ग्रामीणों तथा बच्चो द्वारा किया गया। गांव के युवाओ ने इस कार्यक्रम मे बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे हेमदास मण्डावी,भुपेन्द्र सोरी,प्रकाश उसेन्डी ,नरेन्द्र ,दिलीप,किशोर हारमें आदि के द्वारा पठन किया गया । इस अवसर पर महिलाओ की भी भागीदारी अच्छी रही।
मोहला एबीईओ राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि शिक्षक किशन श्यामकुवर द्वारा साक्षरता दिवस के दिन पठन हेतु पुस्तको का संग्रह किया गया।संकुल समयन्वयक अश्वनी देशलहरे के मार्गदर्शन मे पुस्तकों के बारे मे,कहानियों के माध्यम से पढ़ने के लिऐ प्रेरित किया गया।सहभागी रूप मे प्राथमिक शाला प्रबधंन समिति के अध्यक्ष चन्दर उपेन्डी, सदस्य हिरोन्दा बाई, अनिला बाई ,यमुना बाई, जंत्री बाई आदि उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सुवरबोड़ में ग्रामीणों ने किया पुस्तक पठन











