DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के व्याख्याता विवेक धुर्वे को मिली पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम में “हमारे नायक” कॉलम की दुर्ग संभाग की सम्पूर्ण जिम्मेदारी, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ ने जारी किया आदेश

बालोद। राज्य परियोजना कार्यालय,समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य में संचालित “पढ़ई तुंहर दुआर” योजना के अंतर्गत संचालित वेबसाइट सीजीस्कूल डॉट इन में सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम हमारे नायक दुर्ग संभाग की जिम्मेदारी बालोद जिले के व्याख्याता विवेक धुर्वे को सौपने के संबंध में आदेश जारी किया गया। बालोद के सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल के व्याख्याता विवेक धुर्वे जून 2020 से हमारे नायक कार्यक्रम के राज्य स्तरीय ब्लॉग लेखक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते आ रहे है। हमारे नायक की लोकप्रियता बढ़ते जा रही है, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों व विद्यार्थियों को अपने द्वारा किये जा रहे कार्यो को लोगो के सामने लाने का ये बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। जिसमे सभी के कार्य सामने आ रहे है। और वो हमारे नायक के रूप में चयनित हो रहे है। विगत 2020 वर्ष से कोरोना महामारी के कारण विद्यालय बंद है जिसके कारण शिक्षकों के द्वारा नित नवाचार के कारण बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा जा रहा है। उसी कार्यो को पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे नायक में उस कार्यो को सबके सामने लाया जाता है। वर्तमान में प्रदेश में हमारे नायक कॉलम “पढ़ई तुंहर दुआर” सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम बन चुका है और आगे भी इसे सफल बनाने के लिए संभाग समन्वयक की एक टीम बना कर डॉ.एम सुधीश के कुशल मार्गदर्शन और राज्य स्तरीय ब्लॉग टीम लीडर गौतम शर्मा के नेतृत्व में हमारे नायक को और अधिक सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में 5 संभाग में कुशल संभाग समन्वयक की नियुक्ति की गई। जिसमें विवेक धुर्वे को दुर्ग संभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले से बालोद जिले का भी काम देख रहे हैं। अब संभाग में बालोद सहित 5 जिलों का काम देखेंगे। जिले के लेखकों द्वारा भेजे गए कहानियों में सबसे अच्छी कहानियों को चयनित करने, उन्हें सुधारने, संवारने के काम कर राज्य को भेजेंगे।ताकि बेहतर कहानी हमारे नायक में जगह बना सके।

देखिये आदेश किस संभाग में किसे मिली जिम्मेदारी

You cannot copy content of this page