DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिव्यांग रमा ने टूटी बैशाखी दिखाते कहा कोई ध्यान नही देते भैया, विधायक कुंवर बोले चिंता मत करो मैं दिलवाऊंगा स्कूटी तीन पहिया

देवरीबंगला/बालोद । संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद तुंहर विधायक तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत अपने क्षेत्र के आठ गांवो का शनिवार को दौरा किया। दौरा में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर तथा जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर उनके साथ थे। संसदीय सचिव ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा वहीं से उच्च अधिकारियों से बात की। बोईरडीह तथा रानीतराई (रोङ) के किसानों ने मटिया मोती नाला जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग की।

ग्रामीणों ने बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बताई। हरदी व भरदा(ट) के पंचायत पदाधिकारियों ने निर्माण एवं विकास कार्य के मांग की लंबी सूची संसदीय सचिव को सौपी। संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि लगातार डेढ़ वर्ष से कोरोना महामारी के कारण राशि प्रदेश सरकार ने मरीजों के इलाज के लिए रोकी थी। वह अब शीघ्र जारी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव कर रही है। कई योजनाओं की राशि रोक दी है। इससे भी परेशानी आई है। ग्राम टटैगा (क) की दिव्यांग कु, रमा वंजारी ने संसदीय सचिव से अपनी वैशाखी दिखाते हुए कहा कि यह टूट गई है। उसे तीन पहिया स्कूटी दिला दीजिए।

 

उनके माता-पिता गरीब खेतिहर मजदूर है। अधिकारी ध्यान नहीं देते। संसदीय सचिव ने कहा कि वे शीघ्र ही जिला प्रशासन से बात कर उन्हें तीन पहिया स्कूटी दिलाएंगे। संसदीय सचिव ने ग्राम के दरी तालाब पघरीकरण का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम कसही, औरी तथा गंधारी में भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। दौरा कार्यक्रम में उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, महामंत्री संजीव चौधरी, पुरुषोत्तम उर्वशा, जनपद सदस्य जानकी साहू, केजूराम सोनबोईर, सरपंच एवनी साहू, उत्तम साहू, राधिका देवांगन, दुर्गेश रामटेके, शशी ठाकुर, सुरेश साहू, अर्जुन यादव, दीपक सिन्हा सहित पंचायत पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

 

You cannot copy content of this page