DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसद का शोर पकड़ने लगा तूल, भाजपा का कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन,देखती रह गई पुलिस ,,,,

बालोद – विगत दिनों राज्यसभा संसद में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस समर्थित महिला सांसदों के साथ बदसलूकी के आरोप में लगातार कांग्रेस विरोध कर रही है तो वहीं इस घटना को लेकर शर्मसार बताया जा रहा है। मामले में अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। कांग्रेसी इसे मुद्दा बना रही है और भाजपा को घेर रही है। इस क्रम में बुधवार को बालोद में एक और बार पुतला दहन हुआ भाजपा का सांकेतिक पुतला बनाकर जयस्तंभ चौक के पास लाया गया और इसे जला कर नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस वालों ने रोकने का प्रयास किया पर कांग्रेसी पुतला जलाने में कामयाब हो गए। ज्ञात हो कि कांग्रेसी सांसदों का आरोप है कि संसद में मनमाने तरीके से मोदी सरकार के द्वारा बिल पास कराया गए हैं। अगर किसी बिल का विरोध किया जाता है तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। वहीं संसद के आखिरी सत्र के दौरान धक्का-मुक्की की गई। जिसमें कांग्रेस समर्थित महिला सांसद चोटिल हुई थी।

 

इस घटना का कांग्रेसी देश भर में विरोध कर रहे। इस क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ,शहर कांग्रेस कमेटी बालोद एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के द्वारा “संसद में मोदी सरकार के इशारे पर भाजपा सांसदों के सहयोग से छत्तीसगढ़ की दो महिला राज्यसभा सांसदों” के साथ अभद्रतापूर्ण हुए व्यवहार के विरोध में जय स्तंभ चौक बालोद में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया।

इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अनिल यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी , दल्ली ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ,युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष साजन पटेल , पूर्व विधायक डोमेंद्र भेंडिया ,कृष्णा दुबे ,रामजी भाई पटेल ,पुरुषोत्तम पटेल ,संजय चंद्राकर , रतिराम कोसमा,धीरज उपाध्याय ,शंभू साहू ,प्रेमचंद क्षीरसागर ,नूतन साहू ,काशीराम निषाद,धर्मेंद्र रामटेके ,अनिल सुथार ,जमील बक्श ,क्रांति भूषण साहू ,पारसमल जैन ,विजय जोगदंड ,के ईश्वर राव ,राधे मंडावी, ताम्रध्वज यादव ,तुलेश साहू ,कोदूराम दिल्लीवार , सुनील ठाकुर , एनु राम साहू ,जागेश्वर गंधर्व ,दिनेश्वर साहू ,संजय सोनबोइर ,नुरूल्ला खान ,विनोद बंटी शर्मा ,सतीश यादव ,आनंद राजपूत ,रूपेश यादव ,नरोत्तम साहू ,निर्मल शर्मा,नवाब तिगाला ,प्रमोद दुबे ,रोहित सागर ,विवेक मसीह ,गिरीश यादव ,संदीप साहू , देवेंद्र साहू,भरत देवांगन ,हसीना बेगम ,चीदाकाश आर्य,लता कोर्राम ,पद्मनी नन्नू साहू ,धनेश्वरी ठाकुर ,चमेली साहू ,भगवती सोनकर ,रश्मि दुबे एवं समस्त पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

You cannot copy content of this page