DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद कोर्ट में पड़कीभाट के ग्रामीण ने जहर पीकर की आत्महत्या की कोशिश, स्थिति खतरे से बाहर , एक कागज में लिखा था 2 साल से न्याय नहीं मिला

बालोद। बालोद कोर्ट में पड़कीभाट के ग्रामीण बाबूलाल साहू ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत समय रहते घटना का खुलासा हुआ और बाबूलाल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां स्थिति नियंत्रण में है। वह खतरे से बाहर है। वहीं उसके पास से एक कागज भी बरामद हुआ है जिसमें उसने जहर पीने से संबंधित कारण का जिक्र किया है। लिखा है कि मुझे 2 साल से न्याय नहीं मिल रहा है। मेरे आत्महत्या के बाद मुझे न्याय जरूर मिलेगा। वहीं थाना प्रभारी बालोद मनीष शर्मा का कहना है कि मामला उसके भाई से जमीन विवाद से संबंधित है।

 

जो केस कोर्ट में लंबित है और इसी संबंध में परेशान होकर उक्त व्यक्ति ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की। अब उसकी तबीयत ठीक है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक कागज में 2 साल से न्याय न मिलने से संबंधित बातें लिखी गई है। घटना बुधवार को सुबह 11 बजे के आसपास की है। जब न्यायालय में राष्ट्रगान के बाद सभी न्यायालय में प्रवेश करने लगे इसी दौरान वहां मौजूद लोगों द्वारा बाबूलाल साहू द्वारा बाथरूम में कीटनाशक सेवन करने की जानकारी लगी। जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस बुला कर जिला अस्पताल ले जाया गया।

 

You cannot copy content of this page