DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक पहल ऐसी भी- केक की होली खेलने के बजाय भावना फाउंडेशन के द्वारा सदस्य प्रिया गुप्ता के जन्मदिन पर रोटी बैंक के सहयोग से भूखो को खिलाया गया खाना

रायपुर रेलवे स्टेशन सहित जगहों में घूम- घूम कर भूखों को खाना खिलाकर पेश की करुणा व सेवा की मिसाल

बालोद/ रायपुर। भावना फाउंडेशन जो निःस्वार्थ मानव सेवा में कोरोना की दूसरी लहर में मरीजो के लिए और भूखो के लिए जो कार्य कर रही है,आज भी वही रायपुर में अपने सदस्य प्रिया गुप्ता के जन्मदिन पर रेल्वे स्टेशन, फाफाडीह, गुरुद्वारा, और अन्य स्थानो में जाकर गरमा गरमा खाना दिया। खाने में गरम चावल, आलू की सब्जी और हलवा बांटा गया।

टीम के सदस्य रोशनी पिस्दा और ऋचा दुबे ने बताया कि हमारे जन्मदिन पर जैसे हम इधर उधर जाकर रेस्टोरेंट में खाना खाकर या पार्टी करके फिजूल खर्ची करते हैं, या आज कल नया फैशन है कि लोग अपने जन्मदिन पर केक की होली खेलते हैं, हम इन चीजों को नही करके अपने जन्मदिन के दिन किसी जरूरतमंद को खाना खिलाते हैं। इसी क्रम में प्रिया गुप्ता फाउंडेशन के सदस्य जिनका जन्मदिन था, उन्होंने बताया कि हमारे जन्मदिन पर हम किसी के काम आए ये बहुत बड़ी बात है और टीम के सदस्य इसी तरह अपने जन्मदिन पर किसी न किसी तरह से मानव सेवा कार्यों में लगे हुये हैं।

बहुत अच्छा लगता है और अपने जन्मदिन पर ऐसा करने से सुकून मिलता है और अपील की कि आम जन भी अपने जन्मदिन पर रोटी बैंक के माध्यम से खास बना सकते हैं। यह आयोजन रोटी बैंक रायपुर के सहयोग माध्यम से किया गया। जिसमें लगभग 80 लोगो को गरमा गरम खाना भावना फाउंडेशन के सदस्य और रोटी बैंक के सदस्यों द्वारा बांटा गया।

भावना फाउंडेशन के संचालक दीपक थवानी(बालोद जिला), प्रिया गुप्ता, रोशनी पिस्दा, ऋचा दुबे , सुजीत,सुरभि, रोटी बैंक से पूनम अग्रवाल, दिवेश सोनी , शुभम मालवीय और अन्य साथी उपस्थित थे। रोटी बैंक रायपुर 2 दिसंबर 2018 से रोज ऐसे ही रात 8 बजे से खाना खिलाने के कार्य कर रही है।

बालोद जिले की बड़ी खबर जरुर पढ़े

You cannot copy content of this page