DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर – पत्नी की मौत पर 15 दिन की छुट्टी पर आए टेकापार में आरक्षक ने छुट्टी खत्म होते ही खुद को किया खत्म,तांदुला नदी किनारे लगा ली फांसी

बालोद– बालोद ब्लाक के टेकापार गांव में एक आरक्षक मनीष नेताम ने मुक्तिधाम के पास तांदुला नदी किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का खुलासा मंगलवार की शाम रात को हुआ. पीएम बुधवार को हुआ. फ़िलहाल आत्महत्या की वजह अज्ञात है. पर चर्चा है कि 15 दिन पहले पत्नी हेमलता की अचानक मौत से वह तनाव में था और इसी तनाव की वजह से वह परेशान था. शायद इसीलिए उसने खुद की जिन्दगी भी खत्म कर ली. बुधवार को ही वह छुट्टी खत्म होने पर अपने थाना बोराई जिला धमतरी में ड्यूटी पर लौटने वाला था लेकिन वह दुनिया से ही लौट गया. बताया जाता है कि करीब दो माह पहले ग्राम दिघवाड़ी (डौंडी) की रहने वाली हेमलता नेताम के साथ उसकी शादी हुई थी. पति पत्नी में बहुत प्यार था. पर 15 दिन पहले 25 जुलाई को बर्तन मांजने के दौरान अचानक गिरने के बाद पत्नी की मौत हो गई थी. इससे पूरा परिवार स्तब्ध था. अब इस दूसरी घटना ने सभी को झकझोर दिया है. बालोद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक 30 वर्षीय मनीष नेताम द्वारा इस तरह कदम उठाये जाने से परिवार सहित गांव में शोक का माहौल है. पत्नी के मौत के समय से वह छुट्टी लेकर घर आया था. छुट्टी खत्म होते ही उसने खुद को भी खत्म कर दिया.

You cannot copy content of this page