DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा ने की जिले के जलाशयों से खेती के लिए पानी छोड़ने की मांग, किसान हित में नहीं हुआ फैसला तो करेंगे आंदोलन

बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बालोद द्वारा जिले की विभिन्न जलाशयो से सिचाई हेतु पानी छोड़ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया और अति शीघ्र सिचाई हेतु खेतो में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की गई। क्योकि बरसात नहीं होने के कारण खेतों में पानी नहीं है और वर्तमान समय में खाद व बियाशी के लिए खेतों में पानी की अत्यंत आवश्यकता है।प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा पवन साहू ने कहा पानी की कमी के कारण खेत सूखने लगे हैं व खेतों में दरार पड़ना शुरू हो गया है। जिससे परेशानी किसानों के माथे में भी चिंता की लकीर दिखाई देने लगी है। जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने बताया कि आज कम बारिश होने के कारण खेत सूखने लगे हैं। बालोद जिला के किसान पानी की कमी को लेकर खासे परेशान हैं और खेतों के लिए पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं। यदि समय रहते बांध से पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल शीघ्र गंगरेल ,खरखरा, गोंदली, तांदुला बांध से पानी छोड़कर किसानों के फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए मांग की है। किसान मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार किसान विरोधी नीति बंद करें। किसानों की समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौपने वालो में पवन साहू, तोमन साहू, पालक ठाकुर, टेक राम पटेल, किशोर पटेल, संजय जंगाडे, जयंत साहू आदि शामिल रहें।

You cannot copy content of this page