DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावधान- दुकानदार को चकमा देकर यह चोर चुरा लेते हैं सोने चांदी के जेवर, 1.24 लाख के 11 अंगूठी पार,सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से दो चोर गिरफ्तार

दादु सिन्हा धमतरी। केरेगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुकरेल में प्रार्थी मनोज कुमार जैन पिता स्व. पुखराज जैन निवासी दीक्षित कॉलोनी रामबाग धमतरी, जिनका प्रतिष्ठान कलश ज्वैलर्स कुकरेल में स्थित है, उनकी ज्वैलरी शॉप में दिनांक 5 अगस्त 2021 को दो अज्ञात आरोपी सोने चांदी के गहने दिखाने व बातों में उलझाकर एक डिब्बे में भरी सोने की 11 अंगुठी वजनी 26 ग्राम कीमत लगभग 1 लाख 24 हजार रूपये डिब्बा सहित अपने जेब में डालकर दुकान से निकल गए, जिसके बाद दुकानदार को डिब्बा नहीं दिखाई दिया ,जिसे उन्ही दोनों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ले जाने का संदेह हुआ,तब ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया जिसमें सोने की अंगूठियां से भरा डिब्बा रखते दिखाई दिया,प्रार्थी द्वारा थाना केरेगांव में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/21 धारा 380, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया , अज्ञात आरोपियों की त्वरित पतासाजी की गई, मुखबिर सूचना पर संकलित साक्ष्य के आधार पर उड़ीसा निवासी सादिक उर्फ हसन खान एवं वसीम अली को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पृथक-पृथक पूछताछ किया गया, जिससे चोरी का खुलासा हुआ, दोनों ने सुनियोजित ढंग से बातों में उलझाकर कलश ज्वैलर्स कुकरेल में सोने की 11 अंगूठियां चोरी करना एवं उसे आपस में बंटवारा करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए मसरुका की शत प्रतिशत बरामदगी की गई है।

आरोपी सादिक अली उर्फ हसन से 6 सोने की अंगूठियां एवं आरोपी वसीम खान से पांच सोने की अंगूठियां, कुल 11 नग सोने की अंगूठियां कीमती 1.24 लाख रुपए गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया,साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल क्रमांक WB 34 BT 0846 कीमती ₹80000 जुमला कीमती 2.04 लाख रुपए भी जप्त किया गया है, संपूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी श्री भावेश गौतम एवं उनकी टीम तथा थाना प्रभारी केरेगांव उप निरीक्षक श्री भूनेश्वर नाग एवं स्टाफ शामिल रहे।

You cannot copy content of this page