DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपर वाइजर बनाने का सपना दिखाकर छग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लाखों की ठगी करने वालों का गैंग फूटा, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बलौदाबाजार में पकड़ा चुका , बालोद में पकड़ाए आरोपी के खाते में मिलें 80 लाख रुपये, पढ़िये धोखेबाजी की कहानी….


दल्लीराजहरा/ बालोद। दल्ली राजहरा पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने कई महिलाओं से धोखाधड़ी की थी। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खाते की जांच कराई तो बैंक खाते में ₹80 लाख रुपये जमा पाए गए। दरअसल में 5 दिसंबर 2020 को प्रार्थिया उत्तरा सार्वा पति राजकुमार सार्वा निवासी वार्ड क्र. 19 राजहरा द्वारा थाना राजहरा में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करवायी थी कि उसे एवं हेमिन रजक, तबस्सुम कुरैशी, श्रीमती महेश्वरी सिन्हा, दिप्तीलता रामटेके, चन्द्रिका निर्मलकर, मालती सावलकर सरिता मेश्राम आदि से मोबाईल नंबर 8889768773 के धारक अशोक पाडे उर्फ महेन्द्र तिवारी पिता शेषमणि तिवारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवायजर के पद पर नियुक्ति कराने उपरोक्त सभी पीडिताओं से कुल 22 लाख 30,000 रूपये विभिन्न खातों में जमा कराकर नौकरी नहीं लगाया जिस पर अप.क. 522/2020 धारा 420 भादवि कायम करायी थी। प्रकरण के विवेचना के दौरान मोबाईल धारक एवं प्रार्थीगणों द्वारा जिस खाते में रकम जमा की गई थी उस खाते का धारक की पतासाजी करने पर खाता क्रमांक 20083095168 का धारक मोहन नेगी निवासी वार्ड क्र. 05 नारायणपुर जिल नारायणपुर का होना पाये जाने पर आरोपी को थाना तलब कर पूछताछ किये तो ज्ञात हुआ कि खाता धारक मोहन नेगी पिता पुनाराम नेगी के खाते में कुल 14,44,300 रुपये उपरोक्त प्रार्थियों द्वारा जमा किया गया है। उसके खाते का बैंक स्टेटमेंट के अवलोकन पर उसके खाते में कुल 80 लाख रुपये विभिन्न खातों से एवं विभिन्न तिथियों में जमा होना पाया गया है। साथ ही जमा रकम को आरोपी द्वारा तत्काल अन्य खातों मे ट्रान्सफर कर देना भी पाया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा उक्त रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका है इस कारण आरोपी मोहन नेगी द्वारा अपने अन्य साथी एवं मुख्य आरोपी के साथ संपूर्ण घटना को अंजाम देना सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को 30 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल करने का आदेश पारित किया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी महेन्द्र उर्फ अशोक पाडे पिता शेषमणि को बलौदा बाजार के अन्य प्ररकणों में गिरफ्तार होने की सूचना पर उसे थाना राजहरा लाकर न्यायालय में पेश करने हेतु न्यायालय से से प्रोटेक्शन वारंट जारी कराया गया है। जिसे न्यायालय द्वारा नियत तिथि को लाकर न्यायालय में पेश किया जाना है। प्रकरण में और भी आरोपी नामित (शामिल) हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

You cannot copy content of this page