DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलयुगी भाई- जरा-जरा सी बात पर होते थे झगड़ा, दुश्मनी मन में पाल, दोस्त के साथ मिलकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, एक नाबालिग सहित 3 पकड़ाए

मृतक

दादु सिन्हा, धमतरी।
एक वह युग था जब भाई भाई के रिश्तो की मिसाल दी जाती थी और आज का कलयुग है जहां भाई, भाई का ही दुश्मन बन जाता है। कब किस बात पर भाइयों में विवाद हो जाए और विवाद इस हद तक बढ़ जाए कि बात हत्या तक चली जाए, कोई नहीं जानता। ऐसी घटना समाज के लिए सोचनीय है कि हम किस दिशा में रिश्ते निभा रहे हैं हमें रिश्तो के मायने समझने होंगे। ताकि ऐसे कलंकित घटना ना हो। ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले में सामने आया हैं जहां जरा जरा सी बात पर होने वाले विवाद को मन में पालकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर बड़े भाई को शराब पिलाकर पूरी प्लानिंग के साथ छोटे भाई ने गमछा से गला घोट कर हत्या कर दी। 28 जुलाई को की रात को हुई हत्या के बाद लाश 29 जुलाई को मिली और कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने छोटे भाई सहित उनके दो दोस्तों को पकड़ लिया। जिसमें एक नाबालिग भी है। दो आरोपियों को जेल भेजा गया। तो 1 को बाल सुधार गृह। पुलिस ने मामले का खुलासा शुक्रवार को किया। पुलिस के मुताबिक भखारा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भेंडसर जाने के मार्ग से करीबन 80 मीटर अंदर शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किए,शव की शिनाख्त टिकेंद्र उर्फ पप्पू निषाद पिता बसंत उर्फ कौशल निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी भठेली भखारा थाना जिला धमतरी के रूप में हुई। शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया, थाना भखारा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/21 धारा 302 भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, इस मामले से संबंधित हर बिंदुओं की बारीकी से जांच करते हुए त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने व अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया गया

आपको बता दे कि मृतक टिकेंद्र उर्फ पप्पू निषाद ने घर के पैसे से नई मोटरसाइकिल खरीदी थी जिसे घटना के 15 दिन पूर्व उसका छोटा भाई चलाने के लिए ले जा रहा था,जिस बात पर मृतक ने अपने छोटे भाई को खूब डांटा, साथ ही उसे दो-तीन थप्पड़ भी लगाया, तथा दोनों के मध्य खेत में काम करने की बात को लेकर भी झगड़ा हुआ था, जिससे वह बहुत कुंठित था,मामले की सूक्ष्मतम जांच के दौरान मृतक के परिजनों से पूछताछ में उसके छोटे भाई द्वारा संतुष्टिप्रद जवाब नहीं देने व अपने तथा बड़े भाई के दोस्तों का नाम नहीं बताते हुए गुमराह किया करता था , घटना के दिन व उससे पूर्व के बारे में पुलिस के पूछताछ करने के बाद अंततः वह टूट गया और बड़े भाई के द्वारा डांटने-मारने से आक्रोशित होना बताया ,तथा उससे बदला लेने के लिए उसकी हत्या करने का प्लान बनाया, सुनियोजित ढंग से बनाए गए प्लान में उसने मोहल्ले के राकेश नेताम व प्रदीप साहू को शामिल कर सही समय तथा मौके की तलाश करने लगा,घटना दिनांक 28/07/2021 को ये तीनों मिलकर पूर्व नियोजित ढंग से मृतक टिकेश उर्फ पप्पू निषाद को अपने साथ शराब भट्टी ले गए तथा अपने आप को छुपाते हुए उसे रुपए देकर शराब खरीदने के लिए भेजें, सभी साथ बैठकर शराब पिए, टिकेंद्र उर्फ पप्पू निषाद को ज्यादा शराब पिलाए जिससे उसे तुरंत नशा हो गया,फिर घर वापस लौटते समय फ्रेंड्स ढाबा के आगे सड़क मार्ग से करीबन 80 मीटर अंदर ले जाकर हल्का नीला आसमानी रंग के गमछा से गला घोटकर हत्या कर किया गया

इस मामले में पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश नेताम, प्रदीप साहू एवं अपचारी बालक को तत्काल हिरासत में लिया गया,मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अपने बड़े भाई की हत्या करने वाले अपचारी बालक तथा घटना में संलिप्त उसके 02 साथियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया, गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम
राकेश नेताम वार्ड नंबर 13 भठेली भखारा थाना भखारा जिला धमतरी,प्रदीप साहू उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 भठेली भखारा थाना भखारा जिला धमतरी और एक अपचारी बालक भी शामिल है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा श्री संतोष जैन एवं उनकी टीम सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम मिथलेश, प्रधान आरक्षक जैतराम जोगी, आरक्षक धनीराम साहू, मुकेश सिंहा, डोमेंद्र वर्मा, दिनेश रात्रे, अवनीश विश्वकर्मा, महिला आरक्षक खेमेश्वरी साहू एवं साइबर सेल से उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, आरक्षक झमेल सिंह राजपूत, सितलेश पटेल, कृष्णा पाटिल, कमल जोशी, धीरज डड़सेना शामिल रहे।

You cannot copy content of this page