DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जून से लापता नाबालिग हुई अपहरण व दुष्कर्म की शिकार, आरोप में अर्जुन्दा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

बालोद
थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में एक माह से गुम नाबालिग बालिका को ग्राम कोचराटोला, थाना मोहला,जिला राजनादगांव से बरामद किया है। वहीं पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में सामुचित धारायें जोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना अर्जुन्दा क्षेत्रांर्गत एक ग्राम के प्रार्थिया दिनांक 16.06.2021 को थाना अर्जुन्दा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिग बेटी दिनांक 04.06.2021 के सुबह 11/30 बजे घर से बस स्टाप भरदाकला जा रही हूॅ कहकर घर से निकली थी जो समय पर घर वापस नही आने पर उसके परिजन द्वारा अपने नाबालिग बेटी का पता तलाश किया, कही पता नही चला। प्रार्थिया के बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 78/2021 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीडि़ता के तलाश हेतु उसके निकटम सहेलियों व रिस्तेदारो के संबध में विस्तृत जानकारी ली गई जो कही पता नही चला। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर.पोर्ते के निर्दशन पर तथा उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में अपहृता का पता तलाश हेतु एक विशेष टीम गठित कर सायबर सेल बालोद से तकनीकी मदद से प्रार्थिया के पाये जाने वाले संभावित स्थल जिला चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) टीम रवाना किया गया। पीडि़ता, संदेही पुनेष्वर सिन्हा के बुआ के खेत ग्राम कोरचाटोला, में काम करती मिली। वहां जाकर अपहृता का पता तलाश किया गया, जहां पीडि़ता को संदेही पुनेष्वर सिन्हा पिता उदयराम सिन्हा उम्र 23 वर्ष, साकिन डुमाटोला, थाना मोहला,जिला-राजनादगांव के कब्जे से पीडि़ता को बरामद किया गया। पीडि़ता और संदेही को थाना अर्जुन्दा लाया गया। पीडि़ता के कथन के आधार पर प्रकरण मे धारा 366,376(2)(ढ़) भादवि, 4,5(ठ),6 पास्को एक्ट जोड़ी गई तथा प्रकरण के आरोपी पुनेष्वर सिन्हा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रआर. 1636 भुनेष्वर मरकाम, आर. 292 योगेष पटेल, आर.32 पुरन देवांगन, आर.75 मिथलेष, तकनीकी शाखा बालोद, आर.313 भालेष्वर देवांगन, मआर. 989 लिलेष्वरी देवांगन एंव अन्य थाना अर्जुन्दा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page