DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में रोका छेका अभियान हो रही फेल, हिन्दसेना ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा मवेशियों के कारण हो रही घटनाएं, कलेक्ट्रेट परिसर का तो और है बुरा हाल

बालोद। समाज सेवी संगठन हिंद सेना के द्वारा जिला प्रशासन के नाम से ज्ञापन सौंपकर खुले में घूम रहे मवेशियों के कारण राहगीर व आम जनों को दुर्घटना व परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है। हिंद सेना का कहना है कि शहर व आसपास के क्षेत्रों में रोका छेका अभियान फेल नजर आ रहा है। एक ओर शासन ने अपील किया है कि रोका छेका अभियान में जुलाई में मवेशियों को घरों पर रखना है। खुले में नहीं छोड़ना है तो दूसरी ओर बालोद जिले में सड़कों पर मवेशी बैठे नजर आ रहे हैं। जिससे हादसे हो रहे हैं। हिंद सेना के प्रदेश संयोजक तरुण नाथ योगी ने बताया कि बालोद जिले के अंतर्गत खुले में मवेशी विचरण करते हैं तथा सड़क के बीचो बीच में बैठे रहते हैं। जिससे आए दिन सड़क में दुर्घटनाएं हो रही है। सरकार के द्वारा चलाए जाने वाले रोका छेका अभियान का भी पालन जिले में अच्छे से नहीं हो पा रहा है। समाज सेवी संगठन हिंद सेना अनुरोध कर रही है उक्त बातों को संज्ञान में लेते हुए मवेशी के लिए चलाए जा रहे सरकारी अभियान को अमल में लाते हुए उचित कार्रवाई की जाए। हिंदसेना द्वारा मांगी गई है कि मवेशियों को उचित रखरखाव की व्यवस्था कराई जाए। शहर में जो मवेशी खुलेआम घूम रहे हैं उनके मालिकों के ऊपर भी उचित कार्रवाई की जाए। ताकि वे उन्हें खुले में ना छोड़े तो

वही हिंद सेना द्वारा एक वीडियो भी जारी किया गया है।

जिसमें कलेक्ट्रेट परिसर के बुरे हाल का जिक्र किया गया है। जहां पर पार्किंग है वहां पर मवेशियों द्वारा गोबर फैला दिया गया है। जहां कोई साफ सफाई नहीं हो रही है। इस पर सवाल उठाते हुए हिंद सेना ने कहा है कि योजना के तहत मवेशियों का नियंत्रण कलेक्ट्रेट परिसर में ही नहीं हो पा रहा है तो फिर शहर या जिले की बात ही क्या करें?

You cannot copy content of this page