DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में 17 साल की छात्रा को डरा धमकाकर संबंध बनाया, दुष्कर्म का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। गुरुर पुलिस ने ग्राम धनोरा के एक 19 वर्षीय युवक विक्रम निषाद को अपहरण, दुष्कर्म, छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। उस पर आरोप है कि उसने गुरुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की छात्रा के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया। ऐसा वह उसके साथ लगभग डेढ़ साल से कर रहा था। अब जाकर लड़की ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब आरोपी द्वारा उसे अपहरण किए जाने के बाद रात को 2 बजे घर के बाहर छोड़ा गया। इधर परिजन उसे ढूंढ ढूंढ कर परेशान थे। थाना प्रभारी अरुण नेताम का कहना है कि नाबालिग 17 साल की छात्रा जो कक्षा बारहवीं में पढ़ती है, अपने किसी रिश्तेदार के यहां धमतरी क्षेत्र में एक शादी में गई हुई थी। जहां आरोपी भी आ गया और लड़की को वहां से डरा धमका कर अपने साथ भगा ले गया। फिर कहीं ले जाकर उसके साथ संबंध बनाया। इधर शादी के घर से लड़की गायब हो जाने पर रिश्तेदार सहित परिजन ढूंढ ढूंढ कर परेशान हो गए ।पतासाजी करते रहे 2 बजे रात आरोपी लड़की को 30 जून को उसके घर के बाहर छोड़कर चला गया। तो फिर पूछताछ करने पर लड़की द्वारा पूरे मामले की जानकारी दी गई कि लगभग डेढ़ साल से आरोपी उसका पीछा करता था। स्कूल जहां वह पढ़ने जाती थी वहां पर भी वह जाता था। छुट्टी होने पर उसका पीछा कर उसे डरा धमकाकर संबंध बनाने के लिए कहता था। एक दो बार इसी तरह धमकाकर संबंध बना चुका था। अब शादी के दौरान भी रिश्तेदार के घर से उसे उठा ले गया और संबंध बनाकर घर के बाहर छोड़कर चला गया। 1 जुलाई को नाबालिग युवती परिजनों के साथ थाने आई और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। आरोपी को जब इस बात की भनक लगी तो वह फरार हो गया था। जो फिर वापस 2 जुलाई को गांव आया। इस बीच पुलिस ने उसे घेराबंदी कर बस्ती में पकड़ा। जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में आरोपी विक्रम निषाद के खिलाफ गुरुर थाने में धारा 363, 366, 294, 323, 354 घ, 363 ए, 376 (2) व पॉक्सो एक्ट की धारा 4,5, 6,8 के तहत कार्रवाई की गई है।

You cannot copy content of this page