DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अनुमति की आड़ में चल रही शादियों में भी लापरवाही, अब बरही में 20000 का जुर्माना, अफसर पहुंचे तो लोग खाना छोड़कर भागने लगे

बालोद। जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन को हटा दिया गया है तो वहीं शादियों में 10 से 20 के बजाय अब सीधे 50 लोगों की अनुमति दी जा रही है। शादी के लिए अनुमति की भी जरूरत है। पर अनुमति मिलने के बाद उसकी आड़ में लोग नियमों का भी उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही है। जहां लोग निर्धारित से ज्यादा भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं। प्रशासन लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई भी कर रही है। इसके बावजूद लोग शादियों में निर्धारित से ज्यादा लोगों को बुलाकर कोरोना को दावत दे रहे हैं। इस क्रम में अपर कलेक्टर एके वाजपेई ने बरही में छापा मारकर नियम विरुद्ध भीड़ इकट्ठा करने पर ₹20000 का जुर्माना लगाया।
ग्राम बरही में शादी समारोह में कोविड गाईडलाईन का उलंघन कर 100 लोगों को बिठाकर खिलाया जा रहा था। बालोद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बरही में एक लड़के के शादी समारोह में 100 लोगो को एक साथ बिठाकर भोजन कराया जा रहा था। जबकि बालोद एसडीएम रामसिंह ठाकुर द्वारा 50 लोगो की अनुमति प्रदान की गई थी। बावजूद कोरोना गाईडलाईन का खुलेआम उल्लंघन किया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, बालोद एसडीएम रामसिंह ठाकुर व तहसीलदार रश्मि वर्मा ने मौके पर दबिश दी और पाया कि 50 लोगो की अनुमति के बावजूद 100 लोगों को बिठाकर भोजन कराया जा रहा था। कोविड गाईडलाईन का उल्लंघन किये जाने पर मौके पर ही तत्काल 20 हजार का जुर्माना लगाया गया। ग्राम पंचायत द्वारा कमलेश कुमार पिता मन्नू लाल से 20 हजार जुर्माने की रशीद काटी गई। जब अधिकारी पहुंचे तो कई लोग खाना छोड़कर चलते बने।

एक नजर इधर भी

You cannot copy content of this page