DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिग ब्रेकिंग- बालोद के घीना में मायन नाचा के दौरान गिरी घर की सीढ़ियां, दबने से एक महिला की मौत, दुल्हन सहित 12 घायल, पढ़िए यह खबर

बालोद/ अर्जुंदा। सुरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घीना में सिन्हा परिवार में शादी हो रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे इस शादी के दौरान आयोजित मायन नाचा में दुखद हादसा हो गया। हुआ यूं कि मायन नाचा के दौरान दुल्हन सहित परिवार के अन्य मेहमान घर के सीढ़िया में बैठकर आयोजन देख रहे थे। इस बीच सीढ़िया अचानक भरभरा कर गिर गई और उसमें दबने से मौके पर ही एक महिला मालती बाई सिन्हा उम्र 60 साल की मौत हो गई। तो वही दुल्हन आरती सिन्हा 24 साल सहित 12 लोग घायल हैं।जिसमें अधिकतर महिलाएं व कुछ बच्चे भी शामिल हैं। सभी मेहमान हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद अर्जुन्दा अस्पताल से दो 108 की टीम में पायलट नीलेश शर्मा, मधु कुमार व ईएमटी भोलाराम व उत्तम टंडन पहुंचे। घायलों को तत्काल अर्जुंदा अस्पताल लाया गया। जहां से 6 लोगों की घायल स्थिति गंभीर होने पर उन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया।

बताया जाता है कि उक्त घर जहां शादी हो रही थी वहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया गया है। सीढ़िया इस तरह गिरने के पीछे उसमें रॉड का कमजोर होना या कम संख्या में रॉड डला होना माना जा रहा है हालांकि अभी अधिकृत जांच नहीं हुई है। गांव के आशीष जैन ने बताया कि शादी गांव के लवण सिन्हा के यहां हो रही थी और यह दुखद घटना हुई।

ये है मृतक व घायलों की जानकारी


मृतक का नाम मालती बाई सिन्हा 60 साल है। जिसकी
मौके पर मौत हुई।घायलों में दुल्हन आरती सिन्हा 24 साल, कमला बाई 58 गीता बाई 55, फुलेशर बाई 62 , मोनिका बाई 32, राशि 8 साल मुकेश 6 साल संजू 15 साल शामिल हैं।कुल 12 घायल हुए जिसमें फुलेशर, संजू, गीता, कमला, मोनिका सहित 6 रेफर किए गए।

You cannot copy content of this page