DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big Breaking-जाटादाह के पास कार सवार से 13 से 14 लाख की लूट, घटना सच है झूठ, पुलिस जुटी जांच में, घटना स्थल से कुछ दूर खाली बैग बरामद!

इसी कार में हुई घटना

बालोद/ डौंडीलोहारा। बालोद जिले की डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र में 13 से 14 लाख की लूट की घटना की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि इस घटना में कितनी सच्चाई है इस बात पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। जिन्होंने शिकायत की है उनसे भी बारीकी से पूछताछ कर घटना के बारे में साक्ष्य जुटाया जा रहा है। घटना रात 11 से 11:30 बजे के बीच की है। डौंडीलोहारा से दल्लीराजहरा मार्ग पर जाटादाह के जंगल के पास की घटना बताई जा रही। रात में एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी है कि हमें अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर करीब 14 लाख की लूट की है। सूचना देने वाले व्यक्ति का कहना है कि हम दल्ली राजहरा की ओर से वसूली करके 14 लाख रुपये लेकर कार से आ रहे थे। होंडा सिटी कार में 2 लोग बैठे थे। तभी कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर पैसे लूट लिया। कार में तोड़फोड़ के निशान भी है। वहीं सूत्रों की माने तो घटना स्थल से कुछ दूर पर काले रंग का खाली बैग बरामद हुआ है। जो सवाल खड़ा करती है कि क्या लूटने वाले पैसों को दूसरे बैग में भरकर भागे हैं। या कहानी कुछ और तो नही?
वहीं इस बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही आधी रात से पुलिस अलर्ट हो गई है। तो वहीं यह भी जांच की जा रही है कि कहीं घटना में कोई झूठ तो नहीं है। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है। रात से एएसपी डीआर पोर्ते सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मामले में सक्रिय हैं। वहीं जिन्होंने लूट होने की शिकायत की है वह राजनांदगांव के रहने वाले हैं। मामले में एक संदेही से पूछताछ भी चल रही।

घटना मनगढ़ंत तो नहीं? पुलिस कर रही है अभी जांच

ड्राइवर साइड कांच तोड़ा गया है

तो वहीं इस घटना में यह सवाल भी बना हुआ है कि बालोद जिले में इस तरह की बड़ी वारदात बहुत कम होती है। घटना मनगढ़ंत तो नहीं है। इस पर भी जांच की जा रही है । हालांकि पुलिस अभी कोई खुलासा नहीं कर रही है। मनगढ़ंत वाली बात पर भी अभी कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। जब हमने इस केस में थाना प्रभारी डौंडीलोहारा मनीष शर्मा से बात की तो उनका कहना था कि व्यक्ति के मुताबिक वह वसूली करके रात में करीब 13 से 14 लाख लेकर कार से आ रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात बाइक सवार ने रोक लिया और चाकू दिखाकर कार में तोड़फोड़ करके पैसा लूटने की बात कही जा रही है। मामले में अभी तस्दीक चल रही है। अभी कुछ कह नहीं सकते।

You cannot copy content of this page