DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

योगमय हुआ जिला- प्रशिक्षकों ने कहा कोरोना को दूर रखने इसे लक्ष्मण रेखा बना सकते हैं, देखिये योग से जुड़ी खबरें एक साथ…

अर्जुन्दा में योग करती पुष्पा चौधरी
गुंडरदेही रेलवे स्टेशन का नजारा

बालोद – जिले भर में जगह जगह योग दिवस पर आयोजन हुआ. योग के ट्रेनर बाला राम निषाद गुरुर ने बताया योग कोरोना से बचने के लिए लक्ष्मण रेखा भी है क्योंकि अगर हम नियमित योग करते रहेंगे तो हमें कोई बीमारी छू नहीं पायेगी. हर व्यक्ति को योग को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाना जरूरी है. इस कोरोना काल में योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है. इसका महत्व लोग समझने लगे हैं.

कोरोना मरीज योग करते

जिला कोविड अस्पताल में कोरोना के मरीजों ने योग कर प्रेरक संदेश दिया.

रानीतराई रोड में योग

तो वहीं गांव गांव में भी योग कर ग्रामीणों ने हिस्सा लिया

जगन्नाथपुर सांकरा ज शिशु मंदिर परिसर में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा योग
वेदांता समूह द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों( नंद्घर) में योग कराया गया

भाजपा शहर मंडल का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुर्मी भवन पर योग कर योग दिवस मनाया. कार्यकर्ताओं द्वारा जीवन को सफल और शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए योगाभ्यास किया गया. योग शिक्षक रवि पांडेने सभी को योग की जो जीवन में उपयोगिता सहित योग की व्यवहारिक बातों को बताते हुए उपस्थित जनों को योगा अभ्यास करवाया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान को पूरा विश्व आज के दिन को योग दिवस के रूप में मना रहा है यह हम सब भारतीयों के लिए गौरव की बात है और आज हम सब कार्यकर्ता योगाभ्यास कर संकल्प लेते हैं कि इसे अपने जीवन के रोजमर्रा के कामों में से समय निकालकर योगा को आत्मसात करेंगे जिससे हमारा जीवन और हमारा शरीर स्वस्थ होगा.कार्यक्रम के प्रभारी पंकज आहूजा ने कहा कि योग हमे जीवन मे नई उर्जा प्रदान करता है जो हम सभी को इसे व्यवहारिक तौर पर प्रतिदिन करना चाहिए,कार्यक्रम के सहप्रभारी कमल पम्पालिया ने कहा आज की भागदौड़ भरी जीवन मे योग का विशेष महत्व है इसे हम सबको प्रतिदिन कर शरीर को स्वस्थ रखना चाहिये. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार,शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर नाहटा,भाजपा नेता अमित चोपड़ा,पार्षद लेखन सेहीरो,सरोजिनी साहू,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू,शहर मंडल मंत्री कमल पम्पालिया,शहर मंडल कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक,किसान मोर्चा अध्यक्ष शशि साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम यादव,भाजपा नेता डोमेंद साहू,राकेश बाफना,गणेश साव,कल्याणी कौशिक,निर्मला यादव,कुमारी भाई ठाकुर,अनीता पांडरकर,चंद्रप्रभा गुप्ता,अतीक अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रकृति के बीच जनपद सदस्य संजय बैस व साथियों ने किया योग

जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने साथियों के साथ योग किया और समाज और युवाओं को एक संदेश दिए कि आप अपने नियमित दिनचर्या में अवश्य योग को सम्मलित करे. इस व्यस्तम जीवन में हम अपने शरीर का ध्यान नही रख पा रहे है. कितने भी व्यस्त जीवन मे कम से कम आधे घण्टे अपने खुद के शरीर के लिये अवश्य दे. संजय बैस ने आलोम विलोम प्राणायाम सूर्य नमस्कार अपने साथियों के साथ किये. उनके साथ में डॉ नसीम खान, देवराज जैन, योगेंद्र सिन्हा उपस्थित रहे.

अरिहन्त अकैडमी में योग दिवस
विश्व योग दिवस के सातवें वर्ष उत्सव को मनाने एवं अरिहंत अकैडमी, बालोद में पढ़ने वाले बच्चों में योग के प्रति रुचि एवं जागरूकता लाने के लिए ऑनलाइन योगा एवं मेडिटेशन का आयोजन किया। इस आयोजन में ना केवल विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे बल्कि उनके माता-पिता तथा घर के बड़े बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता दिखाई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व परमपिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विद्यालय की ओर से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बी के बिंदु एवं प्रशिक्षु स्मृति बुधिया के द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार से योग के माध्यम से वह अपने तन एवं मन को स्वस्थ रखा जा सकता है एवं नियमित मेडिटेशन कर अपनी एकाग्रता को बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर अरिहंत एकेडमी स्कूल के बच्चों की योग के प्रति रुचि एवं सहभागिता को देख कर प्रशिक्षुओं को अत्यंत प्रसन्नता हुई जिस पर उन्होंने भविष्य में विद्यालय में आकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की।

कार्यक्रम में के अंत में विद्यालय के प्राचार्य भूपेंद्र पांडे अरिहंत अकैडमी प्रबंधन एवं समस्त विद्यालय परिवार की ओर से प्रशिक्षुओं का धन्यवाद किया साथ ही यह भी संदेश दिया कि विद्यालय प्रबंधन निरंतर रूप से जिले के बच्चों के विकास एवं समाज कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता आया है एवं भविष्य में भी ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

भारत स्काउट्स एंड गाइड स्थानीय संघ डौंडी

छत्तीसगढ़ योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के आव्हन व भारत स्काउट्स एंड गाइडस् छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एंड गाइडस् जिला संघ बालोद के निर्देशानुसार के स्थानीय संघ डौंडी के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. विभिन्न विद्यालयों के साथ-साथ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी के स्काउटर, गाइडर, स्काउट्स, गाइडस्,रोवर्स,रेंजर्स द्वारा योग अभ्यास किया गया और यह शपथ लिया गया कि प्रतिदिन नियमित रूप से योग करना चाहिए और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए. उक्त जानकारी नेमसिंह साहू(व्याख्याता) ब्लॉक सचिव भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ डौंडी ने दी.

आनंद पब्लिक स्कूल डौंडीलोहारा में योग

इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए आनंद पब्लिक स्कूल डौंडी लोहारा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऑनलाइन योगा दिवस मनाया गया। यह योग प्रशिक्षण तमाम योगा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रधान पाठिका एवं योग शिक्षिका श्रीमती नाम साहू के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया। जिसमें सभी शिक्षकों ने ऑनलाइन भाग लिया इस कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य संदीप नायक एवं संस्था के मैनेजर हीराचंद जैन जी उपस्थित थे। इस अवसर पर सन्मति एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री दिनेश जैन जी, सचिव श्री प्रतीक जैन जी, कोषाध्यक्ष श्री नोपचंद जैन जी, पूर्व अध्यक्ष श्री मिश्री लाल जी,श्री रवि जैन जी एवं श्री संदीप जैन जी ने ऑनलाइन शामिल होकर कार्यक्रम की सराहना की।

You cannot copy content of this page