DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऐसा भी घेराव – सवाल पूछने आये भाजपाइयों को निवास में न मंत्री मिली न उनके प्रतिनिधि तो दरवाजे पर सवालों से भरा ज्ञापन चिपकाकर चले गए

डौंडीलोहारा. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा डोंडी,दल्ली राजहरा व डोंडीलोहारा ने डोंडीलोहारा में  विधायक अनिला भेड़िया के निवास के सामने प्रदर्शन किया  व विधायिका व मंत्री के कोई भी प्रतिनिधि न होने के कारण मंत्री निवास के दरवाजे पर ज्ञापन चस्पा किया। नेताओं ने कहा विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में आदिवासियों को आकर्षित करने के लिये जो लोक-लुभावन घोषणा किया गया था जिसके परिणामस्वरूप अजजा आरक्षित 29 में से 27 सीट तथा 3 सामान्य सीट से भी अजजा वर्ग के कांग्रेस विधायक चुनाव जीते परंतु दुर्भाग्यवश कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी आदिवासी वर्ग से किये गये घोषणा और वादों पर अब तक कोई सकारात्मक पहल प्रारंभ नहीं की गई है और ना ही 30 कांग्रेस के अजजा विधायकों के द्वारा घोषणा को पूरा कराने की दिशा में कोई आवाज उठाई गई है।ढाई साल के भूपेश बघेल सरकार की इस बेरुख़ी से आदिवासी वर्ग आहत है और सत्तापक्ष के आप विधायकों की चुप्पी से ऐसा लग रहा है मानो आप कुम्भकर्णी निद्रा में मग्न हैं। मुख्यमंत्री को निद्रा से जगाने के लिये अनुसूचित जनजाति मोर्चा सजग है और मांग करती है कि अपने जन घोषणा पत्र व वादों के लिए भूपेश बघेल सरकार से तत्काल क्रियान्वयन की दिशा में पहल करे।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा विक्रम ध्रुवे,  देवेंद्र जायसवाल,मंडल अध्यक्ष डोंडीलोहारा रूपेश सिन्हा ,मंडल महामंत्री दारा सिंह भौशार्य,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकांत निषाद, महामंत्री डोंडी भीष्म टण्डन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद कोषाध्यक्ष मुकेश कोड़ो,युवा मोर्चा लोहारा अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी,भारतीय जनता युवा मोर्चा डोंडी अध्यक्ष संजीव मानकर,युवा मोर्चा दल्ली राजहरा अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य होरिलाल रावटे,युवा मोर्चा जिला मंत्री पलाश गुप्ता, प्रीतम साहू, नवीन शांडिल्य ,मनहरण निर्मलकर गिरधारी लाल,नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसिया ,उपाध्यक्ष तोशीन खान, पार्षदगण ताराचंद पाथोडे,संगीता साहू,लीला डड़सेना,वरिष्ठ भाजपा नेता भरत भाई पटेल,देवलाल ठाकुर ,निखिल,आशीष,ब्रिज मानी यादव,ऋषभ सब्बरवाल,आशीष अग्रवाल, जनक चुरेन्द्र, आदि भरतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवलाल ठाकुर ने कहा आदिवासी मंत्री आदिवासियों के साथ ही नहीं कर रही न्याय:

पूर्व जिंला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री के निवास पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। ऐसे में मंत्री का ना होना और ज्ञापन लेने के लिए कोई भी उनका प्रतिनिधि नहीं मिला उनका निवास वीरान था। क्षेत्र की समस्या सुनने वाला कोई नही। क्या प्रतिनिधि सिर्फ भ्र्ष्टाचार के लिए   है।  आदिवासी महिलाओं की हत्या हो रही है। कांग्रेस के नेताओ द्वारा आदिवासी अधिकारी को बंधक बनाया जा रहा है। आदिवासी अंचल में कड़कनाथ मुर्गी पालन ,कंप्यूटर प्रशिक्षण ,रोजगार मूलक प्रशिक्षण   की करोड़ो की राशि का भ्र्ष्टाचार किया जा रहा है। आदिवासी मंत्री के होते हुए आदिवासियों के पैसो में  धड़ल्ले से भ्रस्टाचार किया जा रहा है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है बेरोजगारी भत्ता,2500 धान का बोनस, दो साल वृद्धा पेंशन 1500 आज तक नही मिला है।

You cannot copy content of this page