DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- जब शराब के नशे में डिप्टी रेंजर, रेंजर से कहने लगा बस एक पैग पिया हूं, जो आदेश करना है कर लो, मेरे पास इतनी ताकत है हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आऊंगा, कटघोरा के बाद अब वायरल हुआ बालोद जिले का यह वन विभाग का वीडियो

https://youtu.be/zPv3oX9e3Zs
देखिये वीडियो किस तरह शराब के नशे में है डिप्टी रेंजर

बालोद। लगभग 2 महीने पहले सोशल मीडिया और मीडिया में छत्तीसगढ़ के कटघोरा क्षेत्र के बांकीमोगरा बांस बाड़ी के अंदर बांस काटने को लेकर रेंजर और बीट गार्ड के बीच जमकर विवाद होने व बीट गॉर्ड द्वारा रेंजर को ही नियम कायदा बता कर बोलती बंद कर दिए जाने का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। अब नया मामला बालोद जिले के गुरूर क्षेत्र से वन विभाग का ही सामने आया है। जहां पर एक वीडियो बीते 3 दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक डिप्टी रेंजर अपने वरिष्ठ अधिकारी यानी रेंजर को ही शराब के नशे में कह रहा है कि जो करना है कर लो, हाईकोर्ट से मैं स्टे ऑर्डर ले लूंगा। मुझे डर नहीं है। मैंने बस एक पैग शराब पिया है। इस वायरल हो रहे वीडियो की तह तक जाने के लिए जब dailybalodnews.com ने पड़ताल की तो यह सच सामने आया।

दरअसल में यह वीडियो गुरूर रेंज में आने वाले कोचवाही क्षेत्र का है। जहां पर नाका भी बना हुआ है। 13 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान इस इलाके में पदस्थ डिप्टी रेंजर रूपेश्वर ठाकुर शराब के नशे में मिला। इस बात की खबर मिलने के बाद रेंजर सोरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसके बाद तो मानो रेंजर, रेंजर नहीं रहा बल्कि शराब के नशे में मौजूद डिप्टी रेंजर ही अधिकारी बन बैठा और नशे में बदजुबानी करने लगा। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी बदजुबानी की वीडियो भी बना ली। जब रेंजर ने पूछा कि इतना शराब क्यों पी लिए हो कि तुम बोल रहे हो तो होश ही नहीं है।

तो डिप्टी रेंजर का कहना था कि मैं बस एक पैग पिया हूं। मुझे सब पता है आपको जो कार्रवाई करनी है कर लो। बाकी मैं हाई कोर्ट तक से निपट लूंगा और भी कई बातें हुई। वीडियो में बकायदा कभी छत्तीसगढ़ी तो कभी हिंदी में डिप्टी रेंजर बहस करते हुए नजर आ रहा है। रेंजर के साथ आए हुए अन्य अधिकारी जब डिप्टी रेंजर से इस हरकत के लिए सवाल पूछने लगे तो वह बकायदा कहता है कि मेरा अफसर जब पूछेगा तब मैं जवाब दूंगा। जब रेंजर में कहा कि दारु पिए हो क्या? उस दिन भी तुमको समझाया गया था कि ऐसी हरकत मत करो। तो डिप्टी रेंजर कहने लगा कि मैं अधिकारी के सामने झूठ नहीं बोलूंगा, एक पैग पिया हूं। इसके बाद खाना खाने की तैयारी कर रहा था। रेंजर ने कहा कि इस हालत में काम नहीं कर सकते तो मंडावी को चार्ज दे दो । तो डिप्टी रेंजर कहने लगा हां ठीक है मैं चार्ज दे देता हूं। आपको जो करना है करो, उसके बाद तो हाई कोर्ट से स्टे आदेश ले आऊंगा। मेरे पास इतनी ताकत है। 15 दिन में मेरा आपने दो बार ट्रांसफर किया है। ऐसा मैंने कौन सा अपराध कर दिया है। ठीक है मैं जवाब दूंगा, मेरा वकील जवाब देगा, हाईकोर्ट में जवाब देगा।

क्या बोले अधिकारी

रेंजर एसएस सोरी गुरुर


इस मामले में जब हमने रेंजर एसएस सोरी से जानकारी ली तो उनका कहना था कि हां डिप्टी रेंजर की लगातार शिकायत आ रही थी कि वह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रहते हैं। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान वे पकड़े भी गए थे। इस पर उन्हें चेतावनी भी दी गई और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पंचनामा बनाकर पत्र भी भेजा गया है।

You cannot copy content of this page