DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के 07 मेधावी छात्र-छात्राओं का सीएम ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2018-19
एवं 2019-20 के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

बालोद के सायुज्य टावरी का हुआ सम्मान: गोल्ड मैडल व एक लाख पचास हजार की राशि से सायुज्य सम्मानित
: कक्षा बारहवीं में वाणिज्य संकाय में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर
ये सम्मान हुआ

बालोद।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2018-19 एवं 2019-20 में कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं बोर्ड की मेरिट सूची में आने वाले मेधावी छात्रों को वर्चूअल रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएॅ दी। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम इस अवसर पर मौजूद थे। संयुक्त जिला कार्यालय के स्वान वीडियो कॉफ्रेसिंग कक्ष में कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक पी.सी.मरकले सहित जिले के मेधावी छात्र-छात्राएॅ मौजूद थे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के लिए जिले के 07 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में कक्षा दसवीं की छात्रा कु. हितांशी जैन 97 प्रतिशत एवं शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कक्षा दसवीं की छात्रा कु. भारती यादव 98.67 प्रतिशत, कु. ममता सिंग 98.33 प्रतिशत, रितेश कुमार सिन्हा 98.17 प्रतिशत, कु. धारणी 98 प्रतिशत तथा कक्षा बारहवीं के छात्र सायुज्य टावरी 96.60 प्रतिशत और कु. भूमिका मण्डावी 87.20 प्रतिशत शामिल हैं।

You cannot copy content of this page