DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महामाया में मर्डर की गुत्थी सुलझी, मामूली शक में उतारा था मौत के घाट, दो गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपी


दल्ली राजहरा। 4 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद आखिर पुलिस की मेहनत रंग लायी। ग्राम कुमुरकट्टा में कैंप कर 4 दिनों से दिन रात जांच के दौरान सफलता प्राप्त हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना महामाया क्षेत्र ग्राम कुमुरकट्टा के उमाबाई की हत्या का खुलासा हत्या में शामिल एक महिला समेत, दो आरोपी गिरफ्तार साइबर सेल थाना महामाया थाना डौंडी कर्मचारी द्वारा कुमुरकट्टा में कैंप कर 4 दिनों तक कड़ी मेहनत कर हत्या की गुत्थी सुलझा कर प्रकरण के दो आरोपी गिरफ्तार किया गया। दिनांक 13 मई को थाना महामाया के ग्राम कुमुरकट्टा की निवासी उमा मंडावी पति संतराम मंडावी उम्र 36 साल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात वस्तु से सिर पर वार कर चोट पहुंचाने से उसकी मृत्यु होने पर प्रार्थी संतराम मंडावी की रिपोर्ट पर आना महामाया में अपराध क्रमांक 05/2021 धारा 307, 302, 34 भादवि के पंजीयन कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र मीणा के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल सलीम खान घर पर जाकर गांव में कैंप कर घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया गया। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों तथा महामाया से राजहरा तक का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर बारीकी से एनालिसिस किया गया। गांव के कई लोगों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।

हत्या के संबंध में अपराधियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी ताम्रध्वज पिता शिशुपाल उम्र 33 वर्ष निवासी बजरंग चौक महामाया जिला बालोद को बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया कि उसे शक था, कि मृतिका उमाबाई मंडावी के द्वारा आरोपी ताम्रध्वज को आश्रम से भगाने के लिए गांव के लोगों को भड़काती थी। इसी शक पर आरोपी ताम्रध्वज परेशान होकर उसे जान से मारने की योजना बनाकर मौका मिलते ही मृतिका उमाबाई मंडावी के सर पर कुल्हाड़ी से प्राणघात हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और दुर्गाबाई पति स्वर्गीय मंगलू राम निवासी बजरंग चौक महामाया जिला बालोद के साथ मृतिका को उठाकर सुनसान जगह पर फेंक दिया। प्रकरण के दो आरोपी को 17 मई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। हत्या की गुत्थी को सुलझाने व आरोपियों के त्वरित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी महामाया निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी डौंडी निरीक्षक अनिल ठाकुर, निरीक्षक भानुप्रतापपुर साव, उप निरीक्षक हरिशंकर साहू, सहायक उपनिरीक्षक नारद ठाकुर, आरक्षक दमन वर्मा, साइबर सेल से पूरन प्रसाद, विपिन गुप्ता, राहुल मन्हारे, संदीप यादव, विवेक शाही, राजेश पांडे, मोहन कोकिला, रितेश देशमुख, पुकेश्वर साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page