बालोद। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में विगत 1 माह से लॉक डाउन है जिसके चलते लगभग सभी जिलों के भारतीय जीवन बीमा निगम व सभी जनरल इन्श्योरेंस के कार्यालय पूर्णतः बंद है। जिस कारण से किस्तों का भुगतान समय पर नही हो रहा है। जिसके फलस्वरूप हजारों पॉलिसी लेप्स हो रही है। कोविड नियमो के अंतर्गत कार्यालय चालू करने निगम के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार व राष्ट्पति पुरस्कार प्राप्त अजीत साहू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है । दफ्तर बंद होने से जीवन बीमा सुरक्षा का लाभ कोरोना वॉरियर्स व आम जनता को नहीं मिल पा रहा है, वर्तमान में रोज सैकड़ो लोगो की जान कोरोना महामारी से जा रही है। जबकि जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, मोटर बीमा, हेल्थ बीमा की सबसे ज्यादा जरूरत अभी अर्थात कोरोना जैसी महामारी में है। कोई भी व्यक्ति जीवन बीमा इसलिए खरीदता है कि कभी उस पर संकट आए तो उसके परिवार को सरकार या अन्य किसी और पर नही बल्कि जीवन बीमा निगम से मिलने वाली राशि से उसके परिवार का भरण पोषण हो जाए, लेकिन लॉकडाउन के चलते जीवन बीमा किस्तों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ में 98% से ज्यादा ऑफलाइन के माध्यम से ही किया जाता है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि कोविड नियमो के तहत से संचालन की अनुमति दी जावें।
कोविड नियमों के दायरे में एलआईसी दफ्तर संचालित करने की मांग
