DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दूसरे दिन भी जारी रहा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालोद का सेवा ही संगठन अंतर्गत राहत सामग्री वितरण

बालोद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान व जिला भाजपा के निर्देशानुसार आज खेरथा मंडल में “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बालोद के नेतृत्व में covid 19 जैसी महामारी से लगातार लोग जूझ रहे हैं, साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व के अथक प्रयास के बाद वैक्सीनेशन भी लगातार की जा रही है। ऐसे परिस्थितियों में जहां पर covid चिकित्सालय में कोविड-19 के परिजनों के लिए कोई भी राहत सामग्री व्यवस्था राज्य सरकार के द्वारा नहीं की गई है और ना ही वैक्सीनेशन सेंटरों में की गई है, जिससे देखते हुए देवरी चिकित्सालय व देवरी वैक्सीनेशन सेंटर में ब्रेड, बिस्कुट, फ्रूटी, मास्क आदि जरूरत की चीजों का वितरण किया गया।

उक्त दायित्व को निभाने वालों में से प्रमुख पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पार्षद कमलेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र देशमुख, भाजपा खेरथा मंडल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, जिला सोशल मीडिया के प्रभारी बंसी साहू, शिवकुमार धरमगुडे़, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, निरंजन साहू, सुरेश केशरवानी, टुमन साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमलाल साहू, हेमलाल देशलहरा, संदीप मानिकपुरी, संजीव देवदास, रामलाल नायक, डीसोक जांगड़े, उत्तम साहू, गजेन्द्र सिन्हा मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आगे भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रत्येक मंडलों में सेवा ही संगठन जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page