बालोद। सर्व आदिवासी समाज छ.ग. युवा प्रभाग के सौजन्य से राज्यपाल की उपस्थिति में वर्चुअल बैठक हुई। प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक अरविंद नेताम, नन्द कुमार साय, प्रांताध्यक्ष सोहन पोटाई, प्रदेश संगठन सचिव विनोद नागवंशी, युवा प्रभाग प्रांताध्यक्ष सुभाष परते, महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष सविता साय, छ.ग.अनुसूचित जनजाति के प्रांताध्यक्ष आरएन ध्रूव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, कमलेश ध्रुव प्रमुख उक्त बैठक में उपस्थिति थे।
इस वर्चुअल बैठक कार्यक्रम में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रांताध्यक्ष युवा प्रभाग सुभाष परते ने राज्यपाल महामहिम अनुसुईया उइके का स्वागत अभिनंदन करते हुये सेवा जोहार किया। उक्त बैठक में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक नन्द कुमार साय ने महामहिम से निवेदन करते हुये सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आक्सीजन की समुचित व्यवस्था पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा स्पेशल आक्सीजन प्लांट नही लगने से हमारे लोग प्रभावित हो रहे है।
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक अरविंद नेताम ने महामहिम को निवेदन करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का ढांचा समझ नही आता। जिसके चलते ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल एवं प्रशासनिक स्तर पर सामाजिक समूहों के बातों को ध्यान नही दिया जाता। सुदूर आदिवासी अंचल में एम्बुलेंस सेवा नहीं होने के कारण अनेक परेशानियों का सामना कर रहे है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि दूरस्थ अंचलों में वैक्सीन के लिये घबरा रहे है।
सर्व आदिवासी समाज छ.ग. के प्रांताध्यक्ष सोहन पोटाई ने जबरिया लोगो को डरा धमकाकर राशन कार्ड से नाम कटा देंगे, कहकर वैक्सीन लगाया जा रहा है, जिससे वैक्सीन कराने में लोगो का भय का माहौल है।
महामहिम राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में समाज को संबोधित करते हुए कहा कि जल जंगल जमीन की कीमत इस माहमारी में समझ आ रहा है। आदिवासी संस्कृति, जिसमें प्रकृति के प्रति प्रेम छिपा है, यही कोरोनो को मार सकती है। हमारे रहन-सहन, जीवन शैली में इम्नूटी बढ़ाने की प्रवृत्तिया रहती है। जड़ी बूटी जो खाते है और जो हमारा आचार विचार है, कही ना कही कोरोनो से दूर रखेगा। हम सबको बिना घबराये वैक्सीनेशन कराना चाहिए। घरेलू इलाज के बारे में अवगत कराते हुये दूरस्थ अंचलों में दवाई की कमी को देखते हुये महामहिम राज्यपाल ने 2 लाख रुपये देने की घोषणा एवं आदिवासी सुदूर अंचलों में एम्बुलेंस देने की स्वीकृति दी।
ऑनलाइन वर्च्युअल कार्यक्रम का संचालन ललित नरेटी प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रकट छ.ग.के प्रदेश सचिव विनोद नागवंशी जी ने किया। इस अवसर पर नीरज ठाकुर (जिलाध्यक्ष) सर्व आदिवासी समाज, युवा प्रभाग, जिला-बालोद, दीनू नेताम, राकेश ध्रुव,आयुष्यासिंग राज, संजय, भानु ध्रुव, अमरसिंग, थानु ध्रुव, सतीश नेताम, चंद्रप्रताप, जयपाल ठाकुर, जितेंद्र सोलंकी, महेश रावटे, मोहन कोमरे, मनोज मरावी, कामदेव ठाकुर, जीवन संडिल्य, धीरज राणा, दसरथ ध्रुव, चित्रकान्त ध्रूव, हरीश, मनोज कुमार पैकरा, नारायण ध्रुव, माखनलाल सोरी, नरेन्द्र कुमार ध्रुव, निरंजन ध्रुव, नीतू कोडोपी, राजेश्वरी दुग्गा, रामा टेटी, रामनाथ ध्रुव, चंद्रप्रकाश ध्रुव, रूपेश नागवंशी, तीर्थ ध्रुव, सूरज मरकाम, सुनील सोरी, शिवा गंगवाल, दयाराम ध्रुव सहित सैकड़ों की संख्या में समाज प्रमुख शामिल रहे।
