बालोद/पीपरछेड़ी । ज्ञात हो कि पीपरछेड़ी में कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित मरीजो कि जनसंख्या लगभग 20 से पार हो गई थी। डॉक्टर व स्टाफ कर्मी के निर्देशानुसार संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखकर उनका इलाज सहिष्णुता पूर्ण किया गया। बड़ी खुशी की बात यह भी है कि संक्रमित व्यक्तियो ने स्वयं को होमाइसोलेशन में रखकर आखिर कोरोना से जंग जीत ही लिया।
कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों के घर के बाहर में कोविड पोस्टर भी चस्पा किया गया, ताकि संक्रमित व्यक्तियों के परिजनों से अन्य लोग संपर्क में न पहुंचे व उनसे दूरी बनाए रखें।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पीपरछेड़ी में covid/19 जांच शिविर बाजार चौंक में लगाया गया था। लोगों में जागरूकता व सरपंच की अनूठी पहल से लोगो ने बढ़ चढ़ कर कोरोना जांच करवाया। Covid-19 जांच शिविर में पहली दिन 1 वार्ड से 6 वार्डवासियों ने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर 100 से अधिक लोगो ने कोरोना जांच करवाया, जिनमें से 4 लोग कोरोना से संक्रमित व 30/32 लोगो का रिपोर्ट कुछ दिन बाद आएगा।
संक्रमित व्यक्तियों की इलाज के लिए 108 की मदद से जिला चिकित्सालय बालोद ले जाया गया। दिनांक 5 मई दिन मंगलवार को 7 वार्ड से 12 वार्ड तक कोरोना जांच के लिए आज शाम को मुनियादी किया गया।।
वैश्विक घातक महामारी से गाँव के समस्त लोगो को बचाने लोगो से अपील कर रहें व गाँव मे मुनियादी करवाकर जनता को जागरूक कर रहें व जनता की जागरूकता के चलते आज लोगो ने अधिक संख्या में शिविर पर शामिल होकर जागरूकता की एक अहम मिशाल पेश की।
पीपरछेड़ी बफर जोन घोषित
निपानी में कोरोना से संक्रमित मरीजो की जनसंख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में लगभग 70 लोग संक्रमित पाया, जिसके चलते ग्राम निपानी को कंटेनमेन्ट घोषित करते हुए ग्राम को सील कर दिया गया। वही
कलेक्टर के आदेशानुसार पीपरछेड़ी को बफर जोन घोषित किया गया।
