DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोदावरी इस्पात संयंत्र को कोविड सेंटर खोलने आगे आने की अपील

दल्लीराजहरा
आज पूरे कुसुमकसा के आस पास के सभी जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में गोदावरी इस्पात संयंत्र गिधाली के जीएम झा से मिलकर क्षेत्र में कोविड सेंटर प्रारम्भ करने की मांग की।

संजय बैस ने चर्चा में बताया कि हमारे क्षेत्र प्रत्येक गांव के तेजी से कोरोना का संकट बढ़ते जा रहा है। इस महामारी से हम सबको लड़ना है इसमें गोदावरी इस्पात संयंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होना चाहिये। अभी तक ये प्लांट क्षेत्र में जनहित के एक भी कार्य नही किये है और इस संकट के समय अपनी सहयोग का हाथ आगे बढ़ाए। गोदावरी इस्पात संयंत्र के जीएम श्री झा ने अपने बड़े अधिकारियों से चर्चा कर सहयोग करने की बात कही। जनपद सदस्य संजय बैस ने अधिकारियों को शीघ्र चर्चा कर अवगत कराने कहा। जिससे कोरेना जैसे महामारी को हम सब रोक सके। चर्चा के दौरान जनपद सदस्य राजेश चुरेन्द्र, सरपंच देवेंद्र सिन्द्रामे, गणेश, श्वेता, दीपक यादव, नितिन जैन, गांधी सिन्हा, शमशेर खान, टिकेंद्र साहू उपस्तिथ थे।

You cannot copy content of this page