बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने अपने विधानसभा सहित पूरे जिले वासियों के 18 साल से अधिक उम्र के लोगों व 44 साल तक के लोगों से अपील की है कि वे 1 मई से होने वाले वैक्सीनेशन की तैयारी कर ले। 28 अप्रैल यानी आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु एप से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जो काफी सरल है। इसके अलावा अस्पतालों में भी जिन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना नहीं आएगा उन्हें वहां जाकर रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने मोदी सरकार के प्रति आभार जताया कि कोरोना संकट से निपटने के लिए जल्द से जल्द वैक्सीनेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्थानीय राज्य सरकारों को भी इसमें पूरा सहयोग करके इस अभियान को सफल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि स्थानीय राज्य सरकार अन्य सुविधाओं पर पूरा फोकस करें ताकि कोरोना मरीजों को कोई परेशानी ना हो। मोदी सरकार अपनी ओर से कोई कमी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा लोगों को बिल्कुल भी घबराना नहीं है, वैक्सीन से कोई खतरा नहीं है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार ने कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इसके मुताबिक, एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी.
बता दें कि सभी को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की मांग उठ रही थी. इस बीच मोदी सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दिए जाने का फैसला लिया है. यह टीकाकरण का तीसरा चरण होगा. पहले चरण के तहत फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की इजाजत दी गई थी. उसके बाद दूसरे चरण में 45 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. केंद्र सरकार ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में टीकों की खरीद और टीका लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है. बयान में कहा गया है कि टीका निर्माताओं को उत्पादन और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिये जा रहे हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रमुख डॉक्टरों के साथ बैठक में कहा कि कोविड-19 से लड़ाई में टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है. उन्होंने डॉक्टरों से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा. पीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण बात है कि लोग टीका लेने से घबराएं नहीं.
1 मई से युवाओं के टीकाकरण को लेकर वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक ने जताया पीएम का आभार, लोगों से की अपील-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं
