शिक्षिका चन्द्रिका मिरी को मिला “हमारे नायक” के रूप में स्थान



बिलासपुर । स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाईट पर बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला धनुहारपारा कुकदा की शिक्षिका श्रीमती चन्द्रिका मिरी को हमारे नायक के रूप में स्थान दिया गया हैं l

इस वैश्विक महामारी कोविड 19 के दौर में जहाँ सभी स्कूल – कॉलेज पूरी तरह से बंद हैं। ऐसे समय में राज्य सरकार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के हित में अपनी महत्वकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों एवं अधिकारियों का चयन कर स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट cgschool.in में उनके नाम के साथ-साथ उनके कार्यों को प्रदर्शित कर उत्साह वर्धन किया जाता हैं l

श्रीमती चंद्रिका मिरी का ब्लॉग सूरजपुर जिले के राज्यपाल पुरस्कार नामांकित शिक्षक श्री गौतम शर्मा द्वारा लिखा गया हैं l गौतम शर्मा ने बताया कि उसने cgschool.in पोर्टल में विद्यार्थियों का पंजीयन कर उनका एक व्हात्सप्प ग्रुप बनाया हैं, जिसमें प्रतिदिन पाठ्य सामग्री, शिक्षाप्रद विडियो और उनके लिंक, फोटोज आदि शेयर करती हैं l बच्चों को ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करना सिखाने के साथ-साथ उनकी शंकाओं का त्वरित समाधान भी करती आ रही हैं l इसके अलावा मोहल्ला क्लास में जाकर भी नियमित अध्यापन कार्य कराती हैं, ऑनलाइन क्लास और मोहल्ला क्लास में नियमित गतिविधियों और टीएलएम का उपयोग कर विषयवस्तु को रोचक बनाने का प्रयास करती हैं l जिससे बच्चों को अवधारणा आसानी से समझ में आ जाए और पढ़ाई के प्रति उनका लगाव बना रहें l

उनके द्वारा हिन्दी, पर्यावरण, गणित और अंग्रेजी विषय से संबंधित बहुत से टीएलएम का निर्माण कर विद्यालय में सुरक्षित रखी हुई हैं l विषयवस्तु के अनुसार वे उस टीएलएम का उपयोग किया करती हैं l साथ ही बच्चों को उनके रूचि के अनुरूप टीएलएम देकर उन्हें स्वयं ही पढ़ने और समझने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहती हैं l

उनके द्वारा बनाये गए प्रमुख टीएलएम गरी खेलो शब्द पाओ, जोड़ मशीन, पर्यायवाची झरोखा, अल्फाबेट्स ज्ञान, स्वर-व्यंजन ज्ञान, ट्रेफिक सिग्नल की जानकारी, मात्रा खिड़की, सप्ताह के नाम, सम विषम की पहचान, लूडो के द्वारा अंक और वर्ण ज्ञान, सैकड़ा ज्ञान, अंग्रेजी शब्द बनाना, समय की पहचान, गणितीय आकृति और रंग पहचान, हवा के प्रयोग, महीनों के नाम आदि हैं l

उनके इस कार्य में संकुल शैक्षिक समन्वयक बसंत जायसवाल और स्कूल के शिक्षक चरण दास महंत का सहयोग रहता हैं l बच्चे अपनी समस्या समाधान के लिए शिक्षक को मिस्ड कॉल भी करते हैं , जिसका जवाब शिक्षक द्वारा तुरंत दिया जाता हैंl कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण मोहल्ला क्लास बंद होने की स्थिति में इन्होंने शाला ग्राम में प्रिंटरीच वाल लेखन का कार्य प्रारम्भ किया गया हैं l जिसको पढ़कर बच्चों में कुछ बुनियादी समझ विकसित हो सके l इनके इस कार्य में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज, बीआरसीसी भागवत साहू का निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहता हैं l

You cannot copy content of this page