ये कैसी बेबसी?पति ने लगाई फांसी, पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सुहाग के अंतिम दर्शन के लिए पास तक नही जा पाई, करहीभदर की घटना



पत्नी कोरोना पॉजिटिव, लॉकडाउन में खुद की इलेक्ट्रॉनिक दुकान भी बंद, पति परेशान, लगा ली फांसी, करहीभदर की घटना

बालोद। ग्राम करहीभदर में गुरुवार को सुबह भूपत सोलंकी की लाश उनके घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। बीती रात को भूपत सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। भूपत गांव में सोलंकी इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते थे। जो लॉकडाउन में लगातार बंद थी। इस वजह से वे परेशान थे। तो वही उनके घर में उनकी पत्नी संतोषी व एक बेटा को कोरोना पॉजिटिव भी है।

फ़ाइल फ़ोटो

जो घर के प्रथम तल में होम आइसोलेशन पर रह रहे हैं। पुलिस द्वारा जब परिवार के कुछ लोगों से पूछताछ की गई तो यह बात आई कि वह लॉकडाउन में दुकान बंद होने से परेशान था। इसके अलावा वह बीपी शुगर का भी मरीज था।

मृतक भूपत सोलंकी

4 साल से एक आयुर्वेद डॉक्टर के पास इलाज करवा रहा था। आत्महत्या का कारण फिलहाल इन्हीं दो बातों को माना जा रहा है। हालांकि बालोद पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी से अभी बयान नहीं लिया गया है। क्योंकि वह होम आइसोलेशन पर है इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हो पाई। इस घटना का दुखद पहलू यह था कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पत्नी घर के प्रथम तल से निकल नहीं पाई और पति नीचे के कमरे में रात को फांसी लगाकर मर गया। सुबह जब पुलिस वालों ने उनकी पीएम के लिए लाश निकाली तो पत्नी अंतिम दर्शन के लिए भी नीचे नहीं आ सकी। बेबसी के चलते वह अपने ऊपर के कमरे से ही अपने पति की लाश को देखकर रोती रही। मृतक के दो बेटे हैं। एक बेटा अपने पिता के साथ नीचे कमरे में था तो दूसरा बेटा जो पॉजिटिव है वह अपनी मां के साथ ही ऊपर के कमरे में था। सुबह जब पिता के साथ रहने वाला बेटा उठा वह बोर लाइन चालू करने के लिए कमरे की ओर गया तो पिता के कमरे का लाइट जल रहा था। दरवाजा खुला था। पंखा भी चल रहा था। पिता की कोई आहट नहीं मिली तो वह कमरे में घुसा तो घटना की जानकारी हुई।

You cannot copy content of this page