
बालोद – 2021 के लॉकडाउन में सुश्री एनुका शार्वा शास.क. उ .मा. विद्यालय डौंडी लोहारा ने सकारात्मक पहल करते हुए कलेक्टर की आह्वान पर अपने 1 दिन का वेतन जिला कोषालय में जमा किया और साथ ही साथ अन्य शिक्षकों व शासकीय कर्मचारियों से अपील की यथासंभव शासन की मदद के लिए आगे आए। इसके अतिरिक्त लॉकडाउन में उनके द्वारा अनोखी पहल करते हुए आइसोलेशन सेंटर बटेरा में 50 स्लोगन स्वलिखित तैयार कर चस्पा करवाया।

उनका मानना है कि बीमार व्यक्ति घर से दूर अलग थलग एक जगह पर रहने से मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होता रहता है ,इसलिए मैंने सकारात्मक ऊर्जा संचार के लिए स्लोगन पोस्टर तैयार किया है. जिससे संक्रमित व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ होने की सोचकर उत्साहित रहता है। डाक्टरों का भी मानना है कि सकारात्मक सोच से ही व्यक्ति जल्दी ठीक हो सकता है। आइसोलेशन सेंटर में कार्य करने वाले कर्मचारी से आग्रह कर इसे प्रत्येक कमरे में लगाया गया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अपने हाथ से बना मास्क का भी वितरण किया गया है। डौंडीलोहारा के सीएमओ मनीष गायकवाड़ ने सुश्री शार्वा की पहल को सराहा और उन्हें इसकी इजाजत भी दी। इस कार्य के सफल होने के पीछे आइसोलेशन के कर्मचारी प्रिया राजपूत का भी सहयोग रहा। आपको बताना चाहेंगे कि सुश्री शार्वा समाज के लिये नई पहल करते रहती है 2020 के लॉकडाउन इन्होंने अपने हाथ से बने 1000 मास्क वितरण किए, ब्लॉक में सबसे पहले अपनी एक दिन के वेतन का भुगतान कर शिक्षक साथियों के साथ मिलकर तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू को 1 लाख रुपए नगद प्रदान किए थे।
