DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना ने खत्म कर दिया खप्पर वाड़ा का ये परिवार, पहले पति पत्नी की एक ही दिन मौत, अब बेटा भी चल बसा

बालोद। बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खप्परवाड़ा में एक ही परिवार के 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मौत का ये सिलसिला 5 दिनों तक चला है। एक के बाद एक परिवार में माता-पिता और बेटे की मौत ने गांव को दहला दिया है। बालोद जिले में इस तरह का यह पहला मामला है। हालांकि मौतों का ग्राफ लगातार हर ब्लॉक में बढ़ रहा है। रोज 2 से 6 मौतें हो रही है। पर खप्परवाड़ा की एक ही परिवार में उक्त तीन मौत की घटना से लोग सहम गए हैं। बताया जाता है कि दुर्ग जिले के अंडा से लगे हुए बालोद जिले के उक्त गांव खप्परवाड़ा में 5 दिनों के अंदर एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। मृतकों में पिता डॉ कौशल देशमुख प्राथमिक.स्वा. केंद्र सिरसिदा में फार्मसिफ्ट ग्रेड,02में पदस्थ थे, वे 60 वर्ष के थे । तो वहीं उनकी पत्नी पत्नी सावित्री देशमुख उनकी उम्र 56 वर्ष की थी । डॉक्टर के पुत्र डॉ. सुनील देशमुख खप्परवाड़ा उम्र 36 वर्ष था। एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से पूरा गांव सहमा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की वजह से 10 अप्रैल को पति- पत्नी और उनके बेटे की 13 अप्रैल को मौत हुई है। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बात सामने आ रही है। इस संबंध में गांव के सरपंच रेवती देवदास ने बताया कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि तीनों की मौत कोरोना से हुई थी। गांव में मुनादी करवाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है हालांकि गांव में संक्रमण नहीं फैला हुआ है। यह जांच का विषय है कि उक्त परिवार के तीनों सदस्य कैसे संक्रमित हुए। मृतक कौशल देशमुख सिरसीदा के अस्पताल में ही पदस्थ थे। हो सकता है वहीं कहीं वे इलाज ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए होंगे। जिसके बाद उनकी पत्नी व बेटा भी संक्रमित हुए। एक साथ डॉ व उनकी पत्नी की मौत हुई तो बाद में उनका बेटा भी चल बसा।

You cannot copy content of this page