DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुंवर निषाद का नेक कदम- कोरोना संकट में सरकार की मदद के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये सीएम सहायता कोष में किया दान

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने इस कोरोना काल में सरकार की मदद करने के लिए कदम बढ़ाया है। उन्होंने अपने मासिक मानदेय के रूप में मिलने वाले ₹1 लाख 20000 तो मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाया है। इस संबंध में एक चेक बना कर अर्जुंदा तहसीलदार को सौंपा है। तो वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना के कारण कई परिवार तबाह हो रहे हैं। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है तो वहीं उन्होंने लोगों से सरकार को इस संकट में मदद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की है। चाहे वह किसी भी वर्ग से हो लोगों को सरकार की मदद के लिए आगे आने की अपील संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने की है।

You cannot copy content of this page