कांकेर जिले के संकुल समन्वयक बने पढ़ई तुंहर दुआर के हमारे नायक, जिनकी सफलता की कहानी लिखी है राज्य स्तरीय ब्लॉग लेखक विवेक धुर्वे ने
कांकेर- जहाँ एक ओर सभी विद्यार्थी के सामने स्कूल बंद की समस्या थी, ऐसे विषम परिस्थिति में पढ़ाई कैसे होगी | वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ शासन की योजना cgschool.in के पोर्टल पढ़ई तुंहर दुआर के शिक्षा रूपी पोर्टल से सभी बच्चों का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक | इसी कड़ी में कांकेर जिले के संकुल केन्द्र कोदाभाट के संकुल समन्वयक अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है | इसी के चलते पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत cgschool. in पोर्टल के हमारे नायक के कॉलम के राज्य स्तरीय ब्लॉग लेखक विवेक धुर्वे से चर्चा करते हुए श्री कमलेश्वर साहू ने बताया कि उनके द्वारा अपने संकुल में शुरू से ही सारी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है | विवेक धुर्वे ब्लॉग लेखक शिक्षा केवल अतीत और वर्तमान के लिए जरुरी नहीं है, बल्कि यह भविष्य की कुंजी भी है | यह हमारे बच्चों को 21 वीं सदी की…
